img-fluid

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद रेलवे ने 15 हजार वर्गफीट जमीन मुक्त कराई

November 21, 2026

  • माधव नगर स्टेशन के पास 6 घंटे चली कार्रवाई, धार्मिक सहित सभी अवैध निर्माण जमींदोज
  • सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया, स्टेशन और पार्किंग का भी होगा विस्तार

उज्जैन। वर्षों से माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास की जमीन पर अतिक्रमण था और उसे हटाने के लिए केस चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद आज सुबह 4 बजे से माधवनगर रेलवे स्टेशन के बाहर बुलडोजर चलने लगे तथा दुकान और धर्मस्थलों का हटाया गया।



  • सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच रेलवे प्रशासन ने शनिवार तड़के माधव नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रेलवे ने अपनी 15 हजार वर्गफीट जमीन पर वर्षों से कर रखे कब्जों को आज तड़के बुलडोजर चलाकर हटा दिया। कार्रवाई के दौरान जीआरपी-आरपीएफ और संबंधित क्षेत्र के थाने का बल मौजूद रहा। रेलवे ने अपने ही संसाधनों से पूरी कार्रवाई निपटाई। अतिक्रमण हटाने के लिए आज तड़के 4 बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब 6 घंटे तक चली। इस दौरान धार्मिक और अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की मदद से जमींदोज कर रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने भारी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात किए थे। तड़के अंधेरे में शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। सुबह 10 बजे तक पूरी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया था। उल्लेखनीय है कि रेलवे की जमीन पर कई धर्मस्थल थे और कुछ लोग यहाँ दुकान लगाकर व्यवसायिक उपयोग भी कर रहे थे।

    सिंहस्थ के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया
    रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन के उपयोग की योजना भी तैयार कर ली है। सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए इस जमीन पर होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। यहां यात्रियों और श्रद्धालुओं को नियंत्रित तरीके से रोकने और आगे रवाना करने की व्यवस्था की जा सकेगी। इससे रेलवे स्टेशन पर एक साथ पहुंचने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।

    सुप्रीम कोर्ट में वर्षों तक चला मामला, पक्ष में आया फैसला
    पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि माधव नगर रेलवे स्टेशन के समीप जिस 15 हजार वर्गफीट जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है, वह रेलवे की है। इस जमीन पर वर्षों पहले कुछ लोगों ने धार्मिक और अन्य अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। अतिक्रमण करने वाले लोगों ने इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण ली थी। इसके बाद मामला वर्षों तक न्यायालय में विचाराधीन रहा। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में फैसला सुनाया। इसी फैसले के अनुसार शनिवार को रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया और अपने कब्जे में ले लिया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved