
श्रीनगर। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। संदिग्ध रूप से सीमा के पास घूम रहे इस युवक की उम्र 20 वर्ष है। शनिवार 21 नवंबर 2026 को सुबह 07.30 बजे के करीब उसे सुरक्षाबलों ने अरनिया सेक्टर में हरापीर पुल के पास पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जरानवाली का रहने वाला है और उसका नाम अवैस रजा है।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन परिस्थितियों में भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ और सीमा पर लगी बाड़ पार करने में कैसे सफल रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved