
बालाघाट। बालाघाट जिले (Balaghat district) की हट्टा थाना पुलिस ने रियांश हत्याकांड मे बड़ा खुलासा किया है। प्रेम सम्बन्धो मे हुई इस वारदात मे शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्होने 10 लाख की सुपारी लेकर युवक की हत्या कर दी थी। रियांश ग्राम नाहरवानी का निवासी था, जो बीएससी का छात्र था और 17 नवंबर को परसपानी गांव की मंडई देखने गया था। जो वापस नहीं लौटा, बल्कि लोहारा मार्ग पर उसकी लाश मिली थी।
एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक का ग्राम परासपानी निवासी युवती से प्रेम संबंध था जो युवती के परिजनों को रास नहीं आ रहा था। इस बात को लेकर युवती के परिजनों और रियांश के बीच कई बार विवाद हो चुका था। फिर भी रियांश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आखिरकार युवती के पिता और भाई ने रियांश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और गांव के ही यश पारधी, यश पटले और विकास चौधरी को 10 लाख की सुपारी देकर साजिश रची।
आरोपियों ने घटना दिनांक को मेले में रियांश से मिले और उसे साथ ले जाकर सुनसान इलाके में शराब पिलाई और लोहे के एंगल से सिर के पीछे वार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को सड़क किनारे उसकी एक्टिवा साथ रखकर सड़क दुर्घटना बताने का प्रयास किया किंतु पुलिसिया जांच के सामने फेल हो गए। पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज तथा युवक युवती के साथ ग्रामीणों से पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों के साथ युवती के पिता जीवन पटले और भाई आशुतोष पटले सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved