img-fluid

MP में फिर बदला मौसम…. सर्द हवा और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन…. 13 जिलों में अलर्ट

November 23, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather ) ने एक बार फिर करवट ले ली है। कहीं बादलों ने सूरज की तपिश रोकी तो कहीं बारिश (Rain) ने ठंड बढ़ा दी। प्रदेश के आधे हिस्से में रविवार को बादल छाए रहे और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अब सोमवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट (Storm and Rain Alert) जारी किया गया है। खास बात यह है कि प्रदेश में रात के मुकाबले दिन में ठंड का असर ज्यादा महसूस होने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटे के दौरान सतना, रीवा, मैहर, कटनी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है। जबलपुर और सागर संभाग के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण का असर भी कुछ इलाकों में दिखाई दे सकता है।


  • रात से ज्यादा दिन में बढ़ी ठंड, पारा 25 डिग्री के आसपास
    मौसम का सबसे ज्यादा असर दिन के तापमान पर देखने को मिल रहा है। बादल छाने और बारिश की गतिविधियों के कारण कई शहरों में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। हालांकि रात के तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीती रात शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, बैतूल में 11.7 डिग्री और नौगांव में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। नीमच के मरुखेड़ा, खरगोन और नरसिंहपुर में पारा 13.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 13.5, रतलाम में 14.2, भोपाल में 14.6 और धार में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

    तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय, पहाड़ों की बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड
    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक साथ तीन मौसम प्रणालियों का असर देखने को मिल रहा है। पूर्वी हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ बारिश की वजह बने हैं। दूसरी तरफ कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आ रही हैं। मौसम प्रणालियों के आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में ठंड और तेज होने की संभावना है। खासकर उत्तरी हवाओं का सीधा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिल सकता है।

    नवंबर में टूट चुके हैं ठंड के रिकॉर्ड
    नवंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के साथ ही प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने लगता है। मौसम के पुराने रिकॉर्ड भी इस महीने की ठंड की तीव्रता बताते हैं। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का भी पुराना ट्रेंड रहा है। इस बार महीने की शुरुआत से ही मौसम प्रणालियों की सक्रियता के कारण बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में भी सिस्टम सक्रिय होने पर बारिश हो सकती है।

    Share:

  • सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बीच चीन की लगातार 24 महीने से जारी खरीदारी ने बढ़ाई हलचल

    Mon Nov 23 , 2026
    नई दिल्ली ।अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market)में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन चीन (China) ने इस दौरान अपनी खरीदारी की रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया है। कीमती धातु (Precious Metal)के दाम नीचे आने के बावजूद चीन का केंद्रीय बैंक (Central Bank) लगातार सोना (Gold) अपने भंडार में जोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved