img-fluid

संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व : सज्जन सिंह वर्मा

November 23, 2026

  • 26 नवंबर को जबलपुर में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च

जबलपुर। संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 26 नवंबर को जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। मार्च को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक शनिवार को गुलजार होटल, मदन महल में आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में मार्च के मार्ग, जनभागीदारी बढ़ाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करने और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।



  • इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देता है। इसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समतामूलक और न्यायपूर्ण भारत की परिकल्पना की थी, उसकी रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को पूरी एकजुटता और ऊर्जा के साथ मार्च में शामिल होने तथा आम नागरिकों को भी इससे जोडऩे की अपील की। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च को केवल राजनीतिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों, पार्षदों तथा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल सहित सभी संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। यह दिन हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। बैठक में विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, संजय शर्मा, राजकुमार खुराना, अमरीश मिश्रा, आलोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved