
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut) ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग (People of BJP and RSS) राष्ट्रपति का भी सम्मान नहीं करते (Do not even respect the President) ।
संजय राउत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर महिलाओं के सम्मान को लेकर तीखा हमला बोला। राउत ने कहा कि राहुल गांधी सोच-समझकर बोलते हैं और उन्होंने बिल्कुल सही कहा है कि आरएसएस-भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगर कोई बात कहते हैं, तो उसमें कोई अर्थ होता है। वे सोच-समझकर बात करते हैं। उन्होंने जो बात कही है, वह सही है कि आरएसएस और भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। आपको पता होगा कि अगर महिलाओं का सम्मान होता, तो पूरे देश में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उन्हें रोका जाता।” उन्होंने कहा कि ये लोग राष्ट्रपति का भी सम्मान नहीं करते। हमारे संसद के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति महोदया कहां थीं? राम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हमारी राष्ट्रपति महोदया कहां थीं? जब महिला राष्ट्रपति को ही सम्मान नहीं दिया जाता और वे एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं, तो राहुल गांधी ने बिल्कुल सही कहा था।
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने कहा कि वहां शिवसेना चुनाव नहीं लड़ रही है, तो हम क्या जवाब दें? मुझे लगता है कि कांग्रेस और अखिलेश यादव के बीच जरूर बात बनेगी। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल नार्वेकर, जो महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष हैं और एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, वे कोकण क्षेत्र के अलीबाग में जाकर आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करते हैं। इसको लेकर आदिवासियों का आंदोलन चल रहा है। सैकड़ों एकड़ जमीन ली जा रही है। आदिवासियों के अधिकारों को आप कैसे मार सकते हैं?
शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद ने कहा कि वह जमीन आदिवासियों की है, उनके घर हैं, सरकार ने उन्हें घर दिए हैं। आप वह जमीन खरीद लेते हैं, आपको इसका अधिकार नहीं है लेकिन जब आदिवासी आंदोलन करते हैं, तो विधानसभा के अध्यक्ष पुलिस पर दबाव डालते हैं, राजस्व विभाग पर दबाव डालते हैं और आदिवासियों को पकड़कर हटवा देते हैं। यह सब महाराष्ट्र में चल रहा है। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। यह विषय बहुत गंभीर है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और बढ़ जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले औपचारिक घोषणा तो होने दीजिए। अभी तो केवल चर्चाएं चल रही हैं। शीतकालीन सत्र नहीं ले रहे हो और विशेष सत्र बुला रहे हो। क्या आप संसद के मालिक बन गए हैं? संसद लोकतंत्र का मंदिर है। देश की जनता की संस्था पर अगर आप मालिकाना हक जताने की कोशिश करेंगे, तो जनता और इतिहास आपको कभी माफ नहीं करेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved