img-fluid

सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करती है भाजपा – शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत

November 07, 2026


मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut) ने कहा कि भाजपा सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करती है (BJP engages only in Communal Politics) ।


  • शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा को देश की परवाह नहीं है, बस सांप्रदायिक राजनीति करनी है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी होने पर सवाल उठाए। अखिलेश ने पूछा कि सीएम को कैसे पता कि जिनके वोट काटे गए, वे हिंदू थे।

    संजय राउत ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सीएम योगी अब दावा कर रहे हैं कि हिंदू वोट हटा दिए गए हैं। उन्होंने हिंदुओं के लिए एक अलग वर्ग भी बना दिया है। हमारा रुख साफ है, जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिसे भी वोट देने का अधिकार है, उसे वह अधिकार मिलना चाहिए, चाहे उसकी जाति या धर्म कुछ भी हो। मैं इस देश का नागरिक हूं और मुझे वोट देने का अधिकार है। अगर किसी ने वह अधिकार छीन लिया है, तो यह हमारा मुद्दा है, न कि यह कि वोटर हिंदू है या मुसलमान। ये लोग अब वोट चोरी के मामले में भी धर्म की राजनीति ले आए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही किया था, अब उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं और महाराष्ट्र में भी ऐसा ही किया है। वे लगातार यह हिंदू-मुसलमान वाला राजनीतिक खेल खेलते रहते हैं। उन्हें देश की कोई परवाह नहीं है।

    अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर राउत ने कहा कि अयोध्या में ऐसा हमेशा से होता आया है। वहां हर साल दीये जलाए जाते हैं, लेकिन इस बार चुनाव करीब होने की वजह से इनकी संख्या बढ़ गई है। सरकार सामान्य से दो, चार या पांच लाख ज्यादा दीये जला रही है। जब भगवान श्री राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो लोगों ने उनके स्वागत में दीये जलाए थे। उस समय अयोध्या के लोगों ने अपने राजा के स्वागत में दीये जलाए थे। उन्होंने ऐसा अंधेरा दूर करने के लिए किया था, और आखिरकार वह अंधेरा दूर हो गया। अब तो सत्ता में बैठे लोग धर्म की राजनीति कर अंधकार बढ़ा रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। अब दीए जलाने से क्या होगा।

    Share:

  • तमिलनाडु में 'वेट्री लैपटॉप योजना' को मंजूरी दी मुख्यमंत्री विजय ने

    Sat Nov 7 , 2026
    चेन्नई । मुख्यमंत्री विजय (Chief Minister Vijay) ने तमिलनाडु में ‘वेट्री लैपटॉप योजना’ को मंजूरी दी (Has approved ‘Vetri Laptop Scheme’ in Tamilnadu) । छात्रों की प्रगति को राज्य की प्रगति में तब्दील करने के उद्देश्य से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कॉलेज छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए 2,000 करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved