img-fluid

भारत के खिलाफ एकजुटता की अपील, PM तारिक रहमान से मुलाकात के बाद नाहिद इस्लाम ने उगला जहर

November 24, 2026

नई दिल्ली। बांग्लादेश (Bangladesh) में सत्ता परिवर्तन के बाद भी भारत के साथ तनावपूर्ण बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के संयोजक और छात्र आंदोलन से जुड़े नेता नाहिद इस्लाम (Nahid Islam) ने भारत (India) पर बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ‘भारतीय वर्चस्व’ के खिलाफ राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की है। खास बात यह है कि नाहिद ने यह बयान प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात के बाद दिया है।

नाहिद इस्लाम का दावा है कि बांग्लादेश में मौजूदा संघर्ष केवल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह भारत के कथित वर्चस्व के खिलाफ भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में चल रही गतिविधियों में भारत सीधे तौर पर शामिल है।

नाहिद बोले- अब लड़ाई आवामी लीग के खिलाफ नहीं
NCP संयोजक नाहिद इस्लाम ने भारत के खिलाफ राजनीतिक एकजुटता की जरूरत बताई। उनका कहना है कि बांग्लादेश की मौजूदा लड़ाई का दायरा आवामी लीग के विरोध से आगे बढ़ चुका है। अब इसे भारतीय वर्चस्व के खिलाफ संघर्ष के रूप में देखा जाना चाहिए।

नाहिद ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से NCP के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के सदस्य सचिव अख्तर हुसैन, वरिष्ठ संयुक्त संयोजक हसनात अब्दुल्ला और संयुक्त संयोजक अकरम हुसैन शामिल थे।

यह बैठक प्रधानमंत्री की उस पहल के तहत हुई, जिसके जरिए जुलाई 2024 के आंदोलन में सक्रिय रहे राजनीतिक दलों से बातचीत कर उनके बीच एकता मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।


  • शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव
    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने का ऐलान किया है। उनकी पार्टी आवामी लीग भी अपनी जमीनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में बांग्लादेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अलग-अलग राजनीतिक समूहों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

    गोपालगंज में आवामी लीग कार्यकर्ताओं पर हमला, 30 से ज्यादा घायल
    इसी बीच बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में उनकी पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर हमला किए जाने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 30 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसके अलावा कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई।

    बताया गया है कि आवामी लीग के कार्यकर्ता शेख हसीना के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान उन पर देसी बम फेंके गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की घोषणा की है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वापसी के ऐलान के बाद से आवामी लीग के सदस्यों और पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को लेकर तनाव बना हुआ है। बांग्लादेश में आवामी लीग और उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

    Share:

  • शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख आई सामने, 16 दिसंबर को लौटने की जताई इच्छा

    Tue Nov 24 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) की स्वदेश वापसी (Return to the Homeland) को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, हसीना 16 दिसंबर को भारत से ढाका लौटना चाहती हैं। उन्होंने वापसी के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस (Bangladesh Airlines) से यात्रा की व्यवस्था करने की इच्छा जताई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved