img-fluid

इंदौर: 1 लाख की साइबर ठगी में राहत, डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से हुई थी धोखाधड़ी

November 24, 2026

इंदौर। इंदौर में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के झांसे में आकर एक महिला से 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। गूगल पर अस्पताल का नंबर खोजकर कॉल करने के बाद अपॉइंटमेंट प्रक्रिया के नाम पर भेजी गई फर्जी लिंक के जरिए महिला के साथ 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश से पूरी 1,00,000 रुपए की राशि वापस दिला दी है।


  • इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच साइबर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने में लगातार जुटी है।​ इसी कड़ी में सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के झांसे में आकर एक महिला से 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया।​ क्राइम ब्रांच के अनुसार, इंदौर निवासी महिला सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का संपर्क नंबर खोजा और मिले नंबर पर कॉल किया।

    फोन उठाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताते हुए महिला को भरोसे में लिया और अपॉइंटमेंट प्रक्रिया के नाम पर एक फर्जी लिंक भेज दी।​ आवेदिका ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की, साइबर ठग ने उनके साथ 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। ठगी का अहसास होने पर महिला ने तुरंत NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। ​शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने तकनीकी और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को पूरी 1,00,000 रुपए की रकम रिफंड करा दी गई।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved