img-fluid

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर का मामला फिर गरमाया, तीन जांचों के बाद भी रिपोर्ट का इंतजार

November 24, 2026

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 (Simhastha-2028) की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर खड़े हनुमान मंदिर का मामला एक बार फिर शहर के संवेदनशील मुद्दों में शामिल हो गया है। करीब 170 साल पुराने इस मंदिर का मुख्य ढांचा 4 सितंबर को हटाया जा चुका है, लेकिन करीब 8 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा आज भी अपने मूल स्थान पर अस्थायी व्यवस्था के बीच विराजमान है। प्रतिमा के आधार और जमीन के भीतर की संरचना की स्थिति समझने के लिए अब तक तीन अलग-अलग तकनीकी जांचें हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे श्रद्धालुओं, संत समाज और स्थानीय लोगों के बीच बेचैनी और संशय बढ़ता जा रहा है।

तीन जांचें हुईं, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार
भारी मशीनों से प्रतिमा हटाने के प्रयास विफल होने के बाद प्रशासन ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को इंदौर से आई आईआईटी इंदौर की टीम ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक से जमीन के भीतर की स्थिति और प्रतिमा के आधार की गहराई की जांच की। इसके बाद 29-30 अक्टूबर की रात भोपाल से पहुंची तकनीकी टीम ने एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग की मौजूदगी में आधुनिक उपकरणों से स्कैनिंग की। हालांकि, जांच के दौरान मशीन की बैटरी खत्म होने जैसे आरोप भी सामने आए, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं, 22 नवंबर को रविवार तड़के करीब 5:45 से 6 बजे के बीच दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग एक घंटे तक तकनीकी परीक्षण किया। इस दौरान दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई थी।


  • पारदर्शिता और आस्था पर उठ रहे सवाल
    22 नवंबर को तड़के हुई जांच के बाद प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर नए सवाल खड़े हो गए। भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों का रुख बदल दिया गया था। श्रद्धालुओं के बीच भी यह सवाल उठ रहा है कि यदि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है, तो रात के अंधेरे या तड़के सुबह बैरिकेडिंग लगाकर जांच क्यों की जा रही है और अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

    दूसरी ओर, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के साथ आस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों के बीच यह धारणा भी बन रही है कि खुदाई और प्रतिमा को हटाने के प्रयासों के बावजूद उसका मूल स्थान पर बने रहना किसी दैवीय संकेत जैसा है।

    संत समाज, पुजारी और सियासत आमने-सामने
    इस मामले में धार्मिक और राजनीतिक स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। मंदिर के पुजारी पं. महेश बैरागी का कहना है कि उन्होंने 14 अगस्त को ही स्कैनिंग जांच के लिए पत्र दिया था, लेकिन प्रतिमा के आधार की स्थिति स्पष्ट किए बिना मंदिर का ढांचा तोड़ दिया गया। उनका कहना है कि पुजारी, संत समाज और हिंदू संगठनों की सहमति के बिना प्रतिमा का विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    महंत अतुलेशानंद सरस्वती, आचार्य शेखर, महामंडलेश्वर शैलेषानंद और साध्वी हर्षानंद सहित संत समाज के लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ, प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से प्रतिमा को मूल स्थान पर ही रखने की मांग की है।

    वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भोपाल के एक उदाहरण का हवाला दिया है। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग अपनाने और प्रतिमा को यथास्थान रखने का आग्रह किया है। सांसद अनिल फिरोजिया ने भी सहमति से समाधान निकालने की बात कही है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

    Share:

  • Glorion Casino: Fesselnde Spielautomaten und verlockende Willkommensboni

    Tue Nov 24 , 2026
    Das glorion casino zeigt Spielern eine faszinierende Welt voller aufregender Spielautomaten und lukrativer Bonusangebote, die sowohl Neulinge als auch erfahrene Spieler begeistern. Willkommen bei Glorion Casino – Ihr neues Spielparadies Die Welt des Online-Glücksspiels hat sich in den letzten Jahren rasant entwickelt und präsentiert Spielern heute umfassendere Optionen. Zeitgemäße Spielplattformen kombinieren innovative Technologie mit hochwertigem […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved