
नई दिल्ली/चंडीगढ़ । शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (SAD chief Sukhbir Singh Badal) ने कहा कि अकाली दल और भाजपा का रिश्ता (Bond between Akali Dal and BJP) अटूट है (Is Unbreakable) ।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने फिर से भाजपा नीत एनडीए में वापसी पर पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल के बीच यह सिर्फ एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “यह सिर्फ एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। जैसा कि मेरे स्वर्गीय पिता कहा करते थे, अकाली दल और भाजपा का रिश्ता अटूट है, जो बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है।” उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब, देश और सिख समुदाय के हित में है। बादल ने कहा, “आपने देखा होगा कि यह गठबंधन कितने लंबे समय तक चला। इसके दौरान कितनी सरकारें बनीं और पंजाब ने तरक्की की। पंजाब में शांति और भाईचारा कायम हुआ।”
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कोई नई पार्टी नहीं है, यह भारत के इतिहास की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। देश की आजादी में शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद भी चाहे गरीबों का मुद्दा हो, पंजाब का मुद्दा हो, मजदूरों का मुद्दा हो या फिर देश का मुद्दा, शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा संघर्ष किया है। आपातकाल के खिलाफ सबसे पहला मोर्चा अकाली दल ने शुरू किया था। बादल ने कहा कि मुझे आज इस बात की खुशी है कि जो रिश्ता अटल बिहारी वाजपेयी और प्रकाश सिंह बादल ने 1996 में जोड़ा था, पंजाब को बचाने के लिए उस परिवार की जरूरत है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved