img-fluid

लंदन यात्रा पर रोक से गरमाई सियासत, अभिजीत दीपके ने सौरभ दास को दी विवादित सलाह, बोले- बैंक लूटते तो आसानी से मिल जाती इजाजत

November 25, 2026

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party)यानी सीजेपी के नेता सौरभ दास (CJP leader Saurabh Das)को लंदन (London)जाने से रोके जाने का मामला अब राजनीतिक विवाद(Political controversy) का रूप लेता जा रहा है। इस मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके (Party’s national convener Abhijit Deepak)ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने करीबी सौरभ दास को तंज भरे अंदाज में सलाह देते हुए कहा कि अगर विदेश जाना है तो कोई बड़ा फ्रॉड कर लो। अपनी टिप्पणी में उन्होंने विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों का उदाहरण दिया। दीपके का आरोप है कि जिन लोगों पर हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं वे देश छोड़कर विदेश पहुंच गए लेकिन सौरभ दास को लंदन जाने से रोक दिया गया।

दरअसल सौरभ दास ने सोमवार को आरोप लगाया था कि सरकार ने उन्हें विदेश यात्रा करने से रोक दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के निमंत्रण पर लंदन जाने वाले थे। वहां उन्हें एक पैनल चर्चा और व्याख्यान में हिस्सा लेना था। दास के मुताबिक यह कार्यक्रम एक दिसंबर को आयोजित होना था और इसमें सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने दावा किया कि यात्रा के दौरान उन्हें हवाई अड्डे पर रोक दिया गया और विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विजय माल्या पर करीब 9 हजार करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप है जबकि नीरव मोदी पर 6498 करोड़ रुपये और मेहुल चोकसी पर 7080 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन तीनों को देश छोड़कर भागने दिया गया लेकिन सौरभ दास को लंदन जाने से रोका जा रहा है। दीपके ने इसी संदर्भ में लिखा कि भाई कोई बड़ा फ्रॉड कर लो अगर विदेश जाना है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि काश सौरभ ने बैंक लूटा होता या धोखाधड़ी की होती तो शायद सरकार उसे आसानी से लंदन जाने देती।

दीपके ने सौरभ दास के पासपोर्ट को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि सौरभ का पासपोर्ट वर्ष 2019 में इसी सरकार के कार्यकाल में जारी किया गया था। ऐसे में सात साल तक पासपोर्ट में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई लेकिन सीजेपी के गठन और सौरभ के पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल होने के बाद अचानक सवाल उठने लगे। दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ को आधी रात के दौरान हवाई अड्डे पर रोककर बताया गया कि वह भारत से बाहर नहीं जा सकते।


  • दूसरी ओर सौरभ दास ने अपने लंदन दौरे को लेकर कहा कि मुख्य कार्यक्रम ऑक्सफोर्ड यूनियन में होना था। इसके अलावा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय सहित कई अन्य संस्थानों में भी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई थी। इनमें कुछ कार्यक्रम विश्वविद्यालयों और कुछ वहां के छात्रों के समर्थन से आयोजित होने थे। दास ने दावा किया कि यदि वह नीरव मोदी या विजय माल्या जैसे बड़े आर्थिक अपराधों के आरोपी होते तो उनके साथ अलग व्यवहार किया जाता।

    दास ने विजय माल्या का उदाहरण देते हुए यह भी दावा किया कि माल्या ने वर्ष 2018 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ संसद में एक गुप्त बैठक की थी और देश छोड़ने से पहले लंदन जाने की योजना बताई थी। हालांकि यह दावा सौरभ दास की ओर से किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पासपोर्ट और विदेश यात्रा पर रोक लगाए जाने की वजह को लेकर विवाद बना हुआ है। सरकार की ओर से इस खबर में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

    Share:

  • MP: 'Advait Lok' to be built in Omkareshwar; development projects worth ₹7,000 crore approved, including the 'Gopal-Krishna Gram Puraskar Yojana'

    Wed Nov 25 , 2026
    Bhopal. The Mohan Yadav-led government of Madhya Pradesh has approved proposals worth approximately ₹7,000 crore, focused on development, infrastructure expansion, and public welfare. Several significant decisions were taken during a cabinet meeting held on Monday, chaired by Chief Minister Dr. Mohan Yadav. Among the major proposals is the approval of ₹2,278.99 crore for the construction […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved