img-fluid

‘हर किसी को पता था दोनों रिलेशनशिप में हैं’, शादीशुदा होते हुए भी श्रीदेवी से मिलने आते थे मिथुन, फिल्ममेकर का खुलासा

November 25, 2026

डेस्क। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी 1980 के दशक में काफी लोकप्रिय रही थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उस दौर में उनके कथित अफेयर की चर्चाएं भी खूब सुर्खियों में रहीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। अब सिनेमैटोग्राफर और फिल्ममेकर लॉरेंस डीसूजा ने उस दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘गैर कानूनी’ (1989) की शूटिंग के दौरान मिथुन अक्सर श्रीदेवी से मिलने सेट पर पहुंच जाते थे और उनके मेकअप रूम में इंतजार करते थे।

लॉरेंस डीसूजा ने सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान फिल्म ‘गैर कानूनी’ की शूटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं थीं। लॉरेंस के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियों की बात फिल्मी दुनिया में लगभग सभी जानते थे। फिल्ममेकर ने कहा, ‘हर कोई जानता था कि वे रिलेशनशिप में थे। उस वक्त मिथुन दा की शादी योगिता बाली से हो चुकी थी। मैंने जो कुछ भी देखा, वह सिर्फ फिल्म के सेट पर देखा था। मिथुन दा आते थे और श्रीदेवी के मेकअप रूम में इंतजार करते थे।’ उन्होंने बताया कि मिथुन कभी शूटिंग के दौरान तो कभी पैकअप के आसपास सेट पर पहुंच जाते थे।


  • लॉरेंस डीसूजा ने बातचीत में यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान मिथुन कई बार श्रीदेवी को फोन किया करते थे। जब अभिनेत्री के पास उनका फोन आता था, तो वह कुछ देर के लिए शूटिंग फ्लोर से बाहर चली जाती थीं। फोन पर बात करने के बाद वह वापस लौटतीं और अपना शॉट पूरा करती थीं। फिल्ममेकर के मुताबिक ऐसा शूटिंग शेड्यूल के दौरान कई बार हुआ। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीदेवी अपने काम को लेकर काफी गंभीर थीं। निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाओं के बावजूद उन्होंने कभी अपने काम को प्रभावित नहीं होने दिया। लॉरेंस ने अभिनेत्री के स्वभाव के बारे में बताते हुए कहा कि वह बेहद शांत और रिजर्व रहती थीं। शॉट पूरा करने के बाद वह अक्सर क्रू के साथ घुलने-मिलने के बजाय अकेले बैठना पसंद करती थीं। उन्होंने श्रीदेवी को स्वभाव से बहुत अच्छा इंसान बताया।

    श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती ने ‘जाग उठा इंसान’ और ‘वक्त की आवाज’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी दौरान दोनों के कथित रिश्ते की खबरें भी लगातार सामने आती रहीं। उस समय मिथुन चक्रवर्ती की शादी अभिनेत्री योगिता बाली से हो चुकी थी। हालांकि उनके और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर सामने आई खबरों पर दोनों कलाकारों ने कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। बाद में श्रीदेवी ने 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली। इस शादी से उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हुईं। दोनों ने आगे चलकर हिंदी सिनेमा में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved