
डेस्क। WhatsApp पर नए मैसेज शेड्यूलिंग फीचर को जल्द रोल आउट किया जा सकता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फीचर पर फिलहाल काम किया जा रहा है और जल्द ही इसे यूजर्स के लिए लाया जाएगा। Meta के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए इस फीचर को फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग पूरा होने के बाद इस फीचर को करोड़ों वॉट्सऐप यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। वॉट्सऐप के इस जरूरी फीचर को हाल ही में बीटा वर्जन में देखा गया था। हाल ही में सरकार ने WhatsApp Web यूजर्स के लिए नई एडवाइजरी भी जारी की है।
WhatsApp ने अपने X हैंडल से कंफर्म किया है कि इस मैसेज शेड्यूलिंग फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। एक यूजर द्वारा पूछे जाने पर वॉट्सऐप की तरफ से यह जानकारी शेयर की जा रही है। वॉट्सऐप के मैसेज शेड्यूलिंग फीचर की मदद से यूजर्स दो सप्ताह पहले ही किसी भी मैसेज को भेजने से पहले शेड्यूल कर सकते हैं। यह फीचर इंडिविजुअल और ग्रुप दोनों तरह के कन्वर्सेशन पर काम करेगा। इसके लिए यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भर नहीं रहना होगा।
वॉट्सऐप इस मैसेज शेड्यूलिंग फीचर को Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए टेस्ट कर रहा है। यूजर्स किसी इंडिविजुअल या ग्रूप में मैसेज भेजने से पहले उसे शेड्यूल कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से कोई भी मैसेज दो सप्ताह बाद किसी इंडिविजुअल या ग्रूप में शेयर किया जा सकेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स 10 मिनट से लेकर 2 सप्ताह की टाइमलाइन में किसी भी मैसेज या मीडिया फाइल को भेजने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं।
WhatsApp का यह शेड्यूल मैसेज फीचर टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ लिंक, फोटो और वीडियो मैसेज शेयरिंग को भी सपोर्ट करेगा। इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि यह भी रेगुलर मैसेज की तरह ही एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेगा। जैसे ही मैसेज भेजने वाले यूजर ने किसी मैसेज का शेड्यूल टाइम सेट कर दिया है, जो वो मैसेज ऑटोमैटिकली साइलेंट में चला जाएगा और तय समय पर भेजे जाने वाले यूजर्स के पास भेजा जाएगा।
उदाहरण के तौर पर अगर आपने किसी मैसेज या फोटो या वीडियो को किसी ग्रुप में 1 दिसंबर 2027 के दिन के 12 बजे भेजे जाने का टाइम सेट किया है तो टाइम सेट करने के बाद वो मैसेज साइलेंट हो जाएगा और उस पर एक घड़ी का मार्क बना आएगा। तय समय पर वह मैसेज उस ग्रुप या इंडिविजअल यूजर के पास ऑटोमैटिकली भेजा जाएगा, जिसके लिए आपने मैसेज शेड्यूल किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved