
इंदौर। इंदौर की कनाडिया पुलिस ने टांडा-बाग क्षेत्र के तीन शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए चोर पार्टी की डिमांड पर महंगी बाइक ही चुराते थे और उसे सस्ते दामों में गुजरात में बेच दिया करते थे। और अपने महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। दरअसल इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से महंगी बाइक चोरी होने की घटना घटित हो रही थी।
वही कनाडिया पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी की मदद से तीन चोर को गिरफ्तार किया सभी आरोपी टांडा-बाग के गंधवानी के रहने वाले है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि पार्टी की डिमांड पर KTM और Yamaha R15 जैसी महंगी स्पोर्ट्स बाइकों को ही निशाना बनाते थे और अपने महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के लिए वाहन चोरी की घटना को अंजाम देकर बाइक गुजरात में बेच कर अपना शौक पूरा करते थे। जब्त की गई दोनों बाइकों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस तीनों आरोपियों से अन्य चोरी की बाईकों के बारे में पूछताछ कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved