img-fluid

दीपाथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कल दीपक जलाने का दिया आदेश, मुख्य सचिव-DGP को अवमानना ​​नोटिस

November 27, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शनिवार को दीपथून पर दीपक जलाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून मामले में तमिलनाडु के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और 13 अन्य लोगों को अवमानना ​​नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे 20 नवंबर के अपने आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोपों पर जवाब मांगा है। ये नोटिस राज्य के HR&CE सचिव और आयुक्त, मदुरै के जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, मंदिर प्रशासन और अन्य लोगों को भी जारी किए गए हैं।

दीपथून मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि कल दीपथून पर दीपम (दीपक) जलाया जाए। कोर्ट ने मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंपने का निर्देश दिया है। चेन्नई में तैनात CRPF के कमांडेंट मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

कोर्ट ने कहा कि अब प्रत्येक श्रद्धालु को निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन दीप जलाने की अनुमति होगी। चूंकि वहां एक अन्य धार्मिक संस्थान (दरगाह) भी मौजूद है, इसलिए दीप जलाने का स्थान दरगाह से सभी दिशाओं में कम से कम 50 मीटर दूर होगा। CRPF दरगाह की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए।

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि ट्रस्ट बोर्ड कभी उसके सामने पेश ही नहीं हुआ। बोर्ड की ओर से दिया गया बयान पहली नजर में सुप्रीम कोर्ट के अधिकार और आदेशों का अपमान करने जैसा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब यह कोर्ट कोई आदेश देता है तो वह संविधान के अधिकार के तहत देता है। सभी अधिकारियों और संस्थाओं के लिए उस आदेश का पालन करना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने की है, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो यह संवैधानिक व्यवस्था और कानून के राज में सीधी रुकावट है।


  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों से सख्ती से निपटना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि मंदिर की परंपराओं का हवाला देते हुए ट्रस्ट बोर्ड की ओर से प्रस्ताव पारित करना और इसके बावजूद दीपम नहीं जलाया जाना, पहली नजर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानबूझकर और खुले तौर पर अवहेलना को दिखाता है।

    दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस कोर्ट का कोई भी आदेश बातचीत या मोलभाव करने का न्योता नहीं होता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना ही बड़ा या प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह न्याय की प्रक्रिया को दूषित करने या प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि उसका आदेश सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं पर बाध्यकारी होता है। जब तक सुप्रीम कोर्ट खुद अपने आदेश को रद्द या उसमें बदलाव नहीं करता, तब तक सभी अधिकारियों को उसका पालन करना होगा।

    कोर्ट ने कहा कि अवमानना कानून (Contempt of Courts Act) के तहत उसे आदेशों का उल्लंघन करने वालों को सजा देने की शक्ति हासिल है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अपनी इस शक्ति का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अब ऐसी स्थिति से सख्ती से निपटने का समय आ गया है। दीपथून मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले को देखकर सबसे पहले उसके मन में ‘अफसोस’ शब्द आता है। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा हालात में यही शब्द सबसे सही है।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसी स्थिति से सख्ती से निपटा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो देश में संवैधानिक व्यवस्था के लिए संकट पैदा हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में कानून का राज बेहद जरूरी है। संविधान की प्रस्तावना में भारत के लोगों ने सभी नागरिकों को न्याय, आजादी, समानता और भाईचारा देने का संकल्प लिया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 144 का हवाला देते हुए कहा कि देश के सभी अधिकारियों और संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे सुप्रीम कोर्ट की मदद करें और उसके आदेशों का पालन करें। कोर्ट ने कहा कि इस संवैधानिक जिम्मेदारी को सीधे या किसी दूसरे तरीके से कमजोर करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना ही बड़ा या प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह न्याय की प्रक्रिया को दूषित करने या प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved