img-fluid

ऑपरेशन टेबल पर गाना गाता रहा मरीज, डॉक्टरों ने निकाल दिया ब्रेन ट्यूमर

November 28, 2026

ग्वालियर। ब्रेन सर्जरी (Brain surgery) का नाम सुनते ही जटिल ऑपरेशन (Complex operation) और गंभीर चुनौतियों की तस्वीर सामने आती है, लेकिन ग्वालियर में डॉक्टरों ने आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञता का अनूठा उदाहरण पेश किया है। यहां दिमाग के ट्यूमर (Tumor) की सर्जरी के दौरान मरीज को पूरी तरह होश में रखा गया। करीब सवा घंटे तक चली इस सर्जरी में मरीज न केवल डॉक्टरों से बातचीत करता रहा, बल्कि उनकी फरमाइश पर उसने अपना पसंदीदा गीत ‘पल-पल दिल के पास तुम रहती हो’ भी गुनगुनाया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम उसके मस्तिष्क से ट्यूमर निकालने में जुटी रही।

यह जटिल सर्जरी ग्वालियर के यशोदा अस्पताल में की गई। शहर के किलागेट निवासी 45 वर्षीय मरीज के मस्तिष्क में मौजूद ट्यूमर को आधुनिक तकनीक की मदद से निकाला गया। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े डॉ. सुधीर राजोरिया के मुताबिक, न्यूरोसर्जन डॉ. अमित श्रीवास्तव ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के दौरान मरीज को जागृत रखा गया, ताकि उसके बोलने और शारीरिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा सके।

मस्तिष्क के संवेदनशील हिस्से में था ट्यूमर

डॉ. अमित श्रीवास्तव के अनुसार, मरीज के मस्तिष्क के बाएं हिस्से के पैराइटल रीजन में मेनिंजियोमा नामक ट्यूमर था। इसके चलते उसके दाएं हाथ और पैर में कमजोरी आने लगी थी। जांच में पता चला कि ट्यूमर के आसपास मस्तिष्क के ऐसे महत्वपूर्ण हिस्से थे, जो शरीर की गतिविधियों और बोलने की क्षमता को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में सामान्य तरीके से ऑपरेशन करने पर मरीज की बोलने अथवा हाथ-पैर चलाने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा था।

गाना गाते हुए कराई सर्जरी

इस चुनौती से निपटने के लिए डॉक्टरों ने मरीज को ऑपरेशन के दौरान होश में रखने की तकनीक अपनाई। सर्जरी के दौरान डॉक्टर उससे लगातार बातचीत करते रहे और उसके हाथ-पैरों की गतिविधियों के साथ बोलने की क्षमता पर नजर रखते रहे। इसी बीच डॉक्टरों की फरमाइश पर मरीज ने अपना पसंदीदा गीत ‘पल-पल दिल के पास’ गाना शुरू कर दिया। करीब सवा घंटे तक चली इस प्रक्रिया में डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक ट्यूमर निकाल दिया।



  • क्या है अवेक क्रैनियोटॉमी

    चिकित्सा विज्ञान में इस प्रक्रिया को अवेक क्रैनियोटॉमी (Awake Craniotomy) कहा जाता है। इसमें मस्तिष्क की सर्जरी के दौरान मरीज को जागृत अवस्था में रखा जाता है, ताकि डॉक्टर मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्सों की कार्यक्षमता पर लगातार नजर रख सकें। इससे बोलने, समझने और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले क्षेत्रों को नुकसान पहुंचने का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।

    ग्वालियर में हुई यह सर्जरी आधुनिक न्यूरोसर्जरी और चिकित्सा तकनीक की एक उल्लेखनीय मिसाल है। खास बात यह रही कि ऑपरेशन टेबल पर गंभीर सर्जरी के बीच मरीज का पसंदीदा गीत डॉक्टरों और चिकित्सा टीम के लिए भी एक यादगार अनुभव बन गया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved