img-fluid

MP: उज्जैन में खड़े हनुमान की मूर्ति अब दूसरी जगह होगी शिफ्ट… दक्षिण मुखी ही रहेगी प्रतिमा

November 29, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में खड़े हनुमान मंदिर (Standing Hanuman Temple) को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पुजारी ने अन्य जगह पर प्रतिमा स्थापित करने पर कुछ शर्तों के साथ सहमति जताई है। इस बीच प्रशासन ने पहले से तय टंकी चौक की जगह बदलकर अब मंदिर के लिए दूसरी जगह तलाशने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं भक्त और पुजारी चाहते है कि भगवान की दिशा दक्षिण मुखी (South-facing) ही रखी जाएगी। इस बीच खड़े हनुमान मंदिर की वर्तमान प्रतिमा से 50 मीटर के भीतर छत्री चोक के बगीचे में नया मंदिर बनाने का नक्शा भी तैयार हो चुका है। अब लगभग यह तय माना जा रहा है कि खड़े हनुमान का नया मंदिर छत्री चौक के बगीचे में बनेगा। हालांकि सभी पक्षों से प्रशासन की चर्चा का अंतिम दौर चल रहा है।

दरअसल बीते चार महीने से खड़े हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने का मामला उलझा हुआ है। शुरुआत में मंदिर को हटाने के प्रयास के दौरान प्रशासन ने मूर्ति को शिफ्ट करने के लिए टंकी चौक पर मंदिर बनवा दिया था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी जब मूर्ति नहीं हिली तो मंदिर शिफ्ट नहीं हो पाया। इस दौरान टंकी चौक पर नया मंदिर बनकर तैयार हो गया। अब लगातार प्रयास, भक्तों के विरोध और मशीनों से बार-बार स्कैनिंग कराने के बाद प्रशासन ने मंदिर को नई जगह शिफ्ट करने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक स्थान तय नहीं हुआ है।


  • सभी पक्षों से चल रही मामले पर चर्चा
    इस बीच मंदिर के पुजारी महेश बैरागी ने बताया कि प्रशासन से सभी पक्षों की चर्चा चल रही है। मंदिर नई जगह पर स्थानांतरित हो इस विषय में मुझसे भी चर्चा हुई है। मेरी दो बिंदुओं की मांग है, मूर्ति सुरक्षित रहे, दक्षिण मुखी हो, नए स्थान के दस्तावेज मिले, छत्री चौक के बगीचे में स्थापना को लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई है, पहले के निर्धारित स्थान टंकी चौक को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।

    रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए भी कहा
    पुजारी ने बताया कि उनकी ओर से कोई अलग मांग नहीं है, लेकिन भक्त चाहते हैं कि प्रशासन मंदिर से जुड़ी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करे। रिपोर्ट अच्छी हो या खराब, उसे लोगों के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में जो भी काम किया जाए, वह दिन के उजाले में हो, ताकि भक्तों को इसकी जानकारी रहे।

    पुजारी के मुताबिक अब तक भक्तों ने प्रशासन के किसी काम में बाधा नहीं डाली है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोग सहयोग कर रहे हैं तो प्रशासन को अंधेरे में काम करने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

    अगस्त से चल रही शिफ्ट करने की कवायद
    अगस्त में सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्रशासन ने खड़े हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने की तैयारी की थी। इसके लिए टंकी चौक पर नया मंदिर ढांचा भी तैयार करा दिया गया था। हालांकि, प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली और शिफ्टिंग की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

    इस बीच सोशल मीडिया पर मंदिर की चर्चा बढ़ी और देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आने लगे। भक्तों के विरोध और प्रतिमा को मूल स्थान पर रखने की मांग के चलते चार महीने से विस्थापन का मामला अटका हुआ है। अब टंकी चौक पर बनाया गया मंदिर ढांचा उपयोग में नहीं आएगा।

    Share:

  • ब्रिटेन के सबसे बड़े खर्च वाले सरकारी विभाग पर साइबर हमला, कई सेवाएं बंद

    Sun Nov 29 , 2026
    लंदन। ब्रिटेन (Britain) के सबसे अधिक खर्च करने वाले सरकारी विभाग डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेंशन (DWP) पर साइबर हमला (Cyber Attack) हुआ है। विभाग ने शनिवार को पुष्टि की कि पिछले कुछ दिनों से उसके सिस्टम को ऑफलाइन करने वाली घटना सामान्य तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया साइबर अटैक था। हमले के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved