img-fluid

अस्पताल के बाहर बैठाकर प्रसूता को चढ़ाया जा रहा था खून, वायरल वीडियो ने मैहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

November 29, 2026

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर सिविल अस्पताल (Maihar Civil Hospital) की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral on social media) हो रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल परिसर के बाहर खुले में बैठी एक प्रसूता को रक्त चढ़ाए जाने का दृश्य वीडियो में दिखाई दे रहा है। महिला के परिजन हाथों में ब्लड बैग थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान मैहर के हरनामपुर वार्ड क्रमांक 24 निवासी ललिता बंसल (22), पत्नी राजा बंसल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के लिए ललिता को करीब आठ दिन पहले मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर अस्पताल परिसर के बाहर उसे रक्त चढ़ाए जाने का दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



  • मामले के सामने आने के बाद सिविल अस्पताल के आरएमओ डॉ. आरएन पांडेय ने सफाई देते हुए बताया कि महिला को प्रसव के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था और उसका सिजेरियन ऑपरेशन प्रस्तावित था। जांच में महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम पाया गया, जबकि उसका रक्तचाप भी काफी बढ़ा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल रक्त चढ़ाना शुरू किया गया और बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।

    डॉ. पांडेय के अनुसार, एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही प्रसूता और उसके परिजन ब्लड बैग लेकर वार्ड से बाहर आ गए थे। वायरल वीडियो इसी दौरान का है। हालांकि, अस्पताल परिसर के बाहर प्रसूता को रक्त चढ़ाए जाने की तस्वीरों ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था और मरीजों की देखभाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • यंग एक्ट्रेस के साथ लव सीन करते हुए शाहरुख को आई अपनी उम्र की याद होमवर्क वाले डायलॉग ने खोल दी पूरी पोल

    Sun Nov 29 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)के रोमांस किंग कहे (Romance King)जाने वाले शाहरुख खान 61 साल की उम्र में भी अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग (highly anticipated film ‘King)अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है और फिल्म की रिलीज से पहले (Shahrukh)शाहरुख ने अपने किरदार और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved