उज्जैन। कल शाम को गीता कॉलोनी में अपने निवास के ऊपर तीसरी मंजिल से एक डॉक्टर ने छलांग लगा दी। इसमें डॉक्टर के पेट की नसे फट गई है, जिसका ऑपरेशन रात को किया गया। डॉक्टर ने पुलिस को घटना के संबंध में बयान नहीं दिया।
चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश सामधानी कल दिन में अपने तीन मंजिला मकान के ऊपर से अचानक गिरे। वहां खड़े लोगों को माजरा समझ में नहीं आया कि डॉक्टर खुद कूदे या पैर फिसल गया। जैसे-तैसे आसपास के लोग उन्हें गुरुनानक हॉस्पिटल ले गए। ऊंचाई से कूदने पर उनके पेट की नसे फट गई और शरीर के अन्य भागों में भी चोट आई थी। रात्रि में उनका ऑपरेशन किया गया और उनका उपचार जारी है। कल रात को जीवाजीगंज पुलिस के प्रधान आरक्षक उनका बयान लेने पहुंचे तो उन्होंने बयान से इंकार कर दिया। आज दोपहर में डॉक्टर के ठीक होने पर पुलिस उनका बयान लेगी और यह मामला आत्महत्या के प्रयास का है या पैर फिसलने से यह घटना हुई है।
गीता कॉलोनी के रहवासियेां ने बताया कि डॉ. सामधानी बहुत सज्जन इंसान है और आसपास के सभी लोगों से उनके मधुर संबंध है।
उज्जैन। विद्युत वितरण कंपनी ने बियाबानी स्थित पुलिस कॉलोनी की कल शाम फिर बिजली काट दी। कॉलोनी पर विभाग का 2 लाख 60 हजार रुपए का बिल बकाया चल रहा है। इसके लिए बिजली कंपनी के अधिकारी चार बार एसपी को पत्र भी लिख चुके हैं। बिजली गुल होने से पुलिस परिवार सुबह नलों से […]
राजगढ़। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोब में बीती रात मुर्गी के बच्चों को मारने की बात पर हुए विवाद में महिला के साथ पति-पत्नी ने मिलकर मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस […]
नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार हुई समीक्षा-मंत्री, सांसद, महापौर प्रत्याशी, विधायक और महामंत्री ने 8 घंटे की कागजी लिखा पढ़ी उज्जैन। कम वोटिंग के कारण भाजपा खेमे में हलचल है और इस संबंध में बैठक भी ली गई। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि आधा दर्जन से अधिक वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को बागियों […]
मंदसौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur district) के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र (Nahargarh police station area) के एक किसान ने बारिश की बेरुखी से खराब हुई फसल (damaged crop) से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि मृतक किसान को दो बच्चों की शादी इसी वर्ष करनी थी। साथ ही […]