img-fluid

आजमगढ़ में तोड़ी शिव प्रतिमा, धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश

August 08, 2020

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़  जिले में कुछ अराजक तत्वों ने शुक्रवार देर रात भगवान शंकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिव प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नई शिव प्रतिमा लगाने व अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा कबीरूद्दीनपुर गांव में ग्राम समाज की ज़मीन पर करीब 15 वर्ष पहले शिव मंदिर बनाया गया था। मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा भी स्थापित की गयी थी। सावन माह में यहां श्रद्वालुओं का मेला भी लगा रहता था। इस शिव मंदिर पर कोई पुजारी नहीं रहते। ग्रामीण मंदिर के गेट पर ताला लगाने और खोलने का काम करते थे। सावन के महीने से ही मंदिर के गेट पर ताला बंद नहीं किया जा रहा था। शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों ने मंदिर में घुसकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गये।

Share:

  • रांची में पक्षी से टकराया एयर एशिया का विमान, हादसा टला

    Sat Aug 8 , 2020
    रांची। कोझिकोड विमान हादसे के बाद झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक्सीडेंट होते-होते बच गया। रांची से मुंबई जा रहा एयर एशिया का विमान (i5-632) पक्षी से टकरा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह 11:50 बजे की है। बताया जा रहा है कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह विमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved