देश

रांची में पक्षी से टकराया एयर एशिया का विमान, हादसा टला


रांची। कोझिकोड विमान हादसे के बाद झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक्सीडेंट होते-होते बच गया। रांची से मुंबई जा रहा एयर एशिया का विमान (i5-632) पक्षी से टकरा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह 11:50 बजे की है।
बताया जा रहा है कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह विमान चिड़िया से टकरा गया। उड़ान भरने को तैयार यह विमान से पक्षी टकरा गया। इसकी वजह से विमान का टेक ऑफ कैंसिल कर दिया गया। एयर एशिया का यह विमान रनवे से उड़ान की शुरुआत करने वाला था। इसी दौरान पक्षी विमान से टकरा गया।
फिलहाल, अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद विमान की जांच की गई। जांच के बाद अप्रूवल मिलने पर यह विमान उड़ान भरेगा। एयर एशिया ने जारी बयान में कहा कि हमारे लिए यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। सेवा में देरी के लिए खेद है। वहीं रांची एयरपोर्ट पर इस घटना की वजह से यात्रियों को अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए देखा गया।
रांची एयरपोर्ट पर पक्षी से टकराने की यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब शुक्रवार को ही केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट सहित 18 यात्रियों की मौत हो गई। दुबई से आ रहा यह विमान रनवे को पार करता हुआ खाई में जा गिरा. इसमें विमान के दो हिस्से हो गए।

 

Share:

Next Post

जीरो पाईंट ब्रिज से कोयला फाटक तक की सडक़ को स्मार्ट बनाने का काम शुरु

Sat Aug 8 , 2020
उज्जैन। हीरा मिल क्षेत्र में पिछले एक साल से स्मार्ट सडक़ बनाने का काम चल रहा है। कोरोना के कारण लगभग 4 महीने काम रूका हुआ था। अनलॉक के बाद अब स्मार्ट सिटी कंपनी कोयला फाटक की तरफ आने वाली सडक़ को स्मार्ट में बदलने का काम कर रही है। सडक़ के नीचे ही सीवरेज […]