
इंदौर। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनके पुत्र नितेश सिलावट की कोरोना रिपोर्ट आज नेगेटिव आ गई है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद मंत्री सिलावट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। मंत्री सिलावट पिछले महीने भोपाल में मुख्यमंत्री से वन टू वन चर्चा में शामिल हुए थे और जब मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव हुए तो उन्होंने कहा था कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग अपनी जांच करवा लेवे।इस पर मंत्री और उनके परिवार की जांच की गई थी। इस पर वे, उनकी पत्नी तथा पुत्र नितेश कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। इसके बाद उन्हें 28 जुलाई को अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसमें उनकी पत्नी को 3 दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब सिलावट तथा उनके पुत्र की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved