मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 477 अंक और निफ्टी 125 अंक ऊपर उठकर बंद हुआ।
कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 22 अंक और निफ्टी 11 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 486.53 अंक तक और निफ्टी 141.9 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 477.54 अंक यानी 1.26 फीसदी की उछाल के साथ 38,528.32 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 138.25 पॉइंट यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 11,385.35 के स्तर पर बंद हुआ।
आज कारोबार के दौरान ग्रासिम के शेयर में सबसे ज्यादा 7 फीसदी का उछाल रहा। इससे पहले सोमवार को बीएसई 173.44 अंक ऊपर 38,050.78 पर और निफ्टी 81.00 पॉइंट ऊपर चढ़कर 11,259.40 पर बंद हुआ था। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved