img-fluid

महिला के पेट से निकली 25 किलो की गठान

November 17, 2026

  • अमलतास अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया यह जटिल ऑपरेशन

उज्जैन। अमलतास अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल ऑपेरशन कर महिला के पेट से 25 किलो की गांठ निकाली। महिला का वजन 65 किलो था, जिसमें 25 किलो सिर्फ गांठ का वजन था। सोमवार को अमलतास अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह जटिल ऑपरेशन किया।


  • विज्ञान और चमत्कार के बीच की पतली लकीर को पार करते हुए देवास-उज्जैन मार्ग स्थित अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक ऐसा अकल्पनीय कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। अस्पताल के विशेषज्ञ सर्जन्स ने एक 65 वर्षीय महिला के पेट से 26 किलोग्राम वजनी एक ऐसा विशाल और दुर्लभ ट्यूमर (ओवेरियन कैंसर/अंडाशय का कैंसर) बाहर निकाला है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस खतरनाक गठान का वजन लगभग ढाई-ढाई किलो के 10 नवजात शिशुओं के कुल वजन के बराबर था! कल्पना कीजिए, किसी इंसान के पेट के भीतर यदि इतने वजन का कोई अतिरिक्त भार पल रहा हो, तो उसकी शारीरिक स्थिति क्या होगी। इस बड़ी गठान के दबाव के कारण महिला दर्द से परेशान थी । उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि वह न तो ठीक से बैठ पाती थी और न ही अपने पैरों पर खड़ी हो सकती थी। गंभीर स्थिति में इस महिला के लिए सामान्य साँस लेना भी एक बड़ी जंग बन चुका था। मरीज जब अत्यंत गंभीर हालत में अमलतास अस्पताल पहुँची, तो यहाँ के डॉक्टरों की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। मामला बेहद जटिल था क्योंकि जरा सी चूक मरीज की जान पर भारी पड़ सकती थी। अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एमसीएच सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. उमेश जेठवानी एवं उनकी टीम ने अपनी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कठिन और लंबी साइटोरिडक्टिव सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रकार की सर्जरी में कैंसर के दिखाई देने वाले हिस्से को अधिकतम संभव सीमा तक हटाना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। डॉक्टरों ने बिना किसी अंदरूनी अंग को नुकसान पहुँचाए, उस 26 किलो के ट्यूमर को शरीर से पूरी तरह अलग कर दिया। सफल ऑपरेशन के बाद अब वह महिला पूरी तरह स्वस्थ है और अपने पैरों पर खड़ी होकर मुस्कुरा रही है। यह अत्यंत गंभीर और लाखों रुपए खर्च वाला ऑपरेशन ‘आयुष्मान भारत योजनाÓ के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क किया गया है। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में डॉ. रजत, डॉ. कौशल एवं डॉ. शफक ने सहायक सर्जन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने ऑपरेशन के दौरान मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया। इस ऐतिहासिक सफलता पर अमलतास समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सिंह भदौरिया एवं चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी चिकित्सा टीम को बधाई दी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved