इंदौर न्यूज़ (Indore News)

जल संरक्षण को लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगा शहर में बड़ा अभियान

स्कूल, कॉलेजों और संस्थाओं के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से जनजागृति अभियान और तालाबों के संरक्षण के लिए कार्य शुरू होंगे

इंदौर। नगर निगम (Indore Nagar Nigam) जल संरक्षण को लेकर अपै्रल के पहले सप्ताह में बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत तालाबों के संरक्षण से लेकर जल संरक्षण और पानी बचाने को लेकर मुहिम चलाई जाएगी। इसमें कई स्कूल-कालेजों (schools-colleges) के साथ संस्थाओं और एनजीओ की टीमें भी शामिल रहेंगी। तालाबों के आसपास गहरीकरण के साथ-साथ सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। वहीं संस्थाओं की मदद से ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कार्यशालाएं शुरू की जाएंगी।


कुछ महीनों पहले बेंगलुरु की कुछ फर्मों ने इंदौर के तालाबों को संवारने के लिए कई कार्य कराए थे। साथ ही तालाबों का गहरीकरण भी किया गया था। इसमें निगम के अमले ने भी संस्थाओं की मदद की थी। करीब चार से ज्यादा तालाब निजी फर्मों द्वारा संवारे गए हैं और वहां अब तक लाखों के कार्य भी हुए हंै। नगर निगम अब इस मामले में जल संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी में है और इसमें शहर की कई नामचीन संस्थाओं के साथ एनजीओ टीमों की मदद ली जाएगी। इंदौर के भू-जलस्तर में कमी को लेकर पिछले दिनों आई रिपोर्र्ट के बाद आचार संहिता के पूूर्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अफसरों को इस बारे में प्लान बनाकर बड़ा अभियान चलाने की तैयारी के लिए कहा था। इंदौर के कई क्षेत्रों में भू-जलस्तर तेजी से घटता जा रहा है और कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत के साथ बोरिंगों से भी पानी का लेवल कम हो रहा है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इसी के चलते जल संरक्षण को लेकर कई एनजीओ और संस्थाओं की मदद से अपै्रल के पहले सप्ताह में कई कार्य शुरू कराए जाएंगे। इनमें तालाबों के संरक्षण के साथ वहां सफाई अभियान और उनकी उचित देखभाल के अलावा बारिश के पानी को सहेजने के अलावा कई शासकीय इमारतों के साथ सभी घरों में आवश्यक रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। करीब 30 से ज्यादा संस्थाएं और एनजीओ की टीमें इस कार्य में जुटेंगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो रही है। साथ ही कार्यशालाओं के आयोजन भी होंगे।

Share:

Next Post

इंदौर से लक्षद्वीप जाना हुआ आसान, मिली उड़ान

Thu Mar 21 , 2024
इंदौर। पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। इंदौर से अब देश में पर्यटन के नए प्रमुख केंद्र बने लक्षद्वीप जाना आसान होगा। इंडिगो एयर लाइंस 31 मार्च से पहली बार बैंगलुरु से लक्षद्वीप के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। खासबात यह है कि कंपनी ने इस उड़ान को इंदौर से कनेक्ट किया है, […]