
नागदा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल बिरलाग्राम व नगरपालिका परिषद नागदा के संयुक्त रूप से चंबल तट मेहतवास घाट पर सैकड़ों लोगों ने दीप प्रज्जवलित किए। कार्यक्रम के दौरान जीवनदाईनी माँ चम्बल की आरती कर आतिशबाजी भी की।
इस दौरान विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष संतोष गेहलोत, बिरलाग्राम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जैन, पार्षदगण और आम जनता उपस्थित रही। इसी प्रकार पाल्याकला स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में सहस्त्र दीपयज्ञ एवं दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल की अगवानी में हुए आयोजन में क्षेत्रवासी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सैकड़ों गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष गेहलोत, सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी संदीप व्यास, जिला महामंत्री राकेश यादव, राजेंद्र अवाना, मंडल प्रभारी सुबोध स्वामी सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, महिला मंडल, महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।