
भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदल सकती है। इस बदलाव में भोपाल भी प्रभावित हो सकता है। वहीं विंध्य, मालवा एवं निमाड़ के भी कुछ जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के भी कुछ पदाधिकारियों के कामकाज में बदलाव की सुगबुगाहट है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले जिला संगठन को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस जुटेगी। इसके चलते कई जिला अध्यक्षों को हटाया जा सकता है। इनमें सबसे पहले उन्हें हटाया जाएगा जिनके कामकाज से प्रदेश कांग्रेस संतुष्ट नहीं है। हालांकि कांग्रेस इस पर भी गौर करेगी कि इस फेरबदल से कोई बड़ा नेता नाराज न हो। इसे बाद यह बदलाव होगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक ने हाल ही में 15 जिलों की बैठक की थी। इन बैठकों में उन्होंने कई अध्यक्षों के काम काज को बेहतर नहीं पाया। भोपाल में तो उन्होंने इस पर ही नाराजगी जताई थी कि जिला अध्यक्ष ने अब तक कार्यकारिणी ही नहीं बनाई। वहीं जिस जिलों की उन्होंने बैठक नहीं ली, वहां की रिपोर्ट उन्हें सह प्रभारियों के जरिए मिल गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved