img-fluid

दिल्ली में पटाखों की गूंज के बीच आग का तांडव, फायर ब्रिगेड को मिलीं 470 से ज्यादा कॉल

October 21, 2025

नई दिल्ली: दिवाली (Diwali) खुशियों का त्योहार है और पूरे देश में इसे बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट मनाते करते हैं. इस खास मौके पर सबसे ज्यादा आतिशबाजी (Fireworks) और पटाखों की धूम दिखाई देती है, लेकिन इन खुशियों के बीच कई जगहों से आग लगने की घटनाएं भी सामने आती हैं.


  • इस साल दिल्ली (Delhi) में दिवाली की रात से लेकर मंगलवार सुबह 7 बजे तक फायर ब्रिगेड को 470 से अधिक कॉल मिलीं. इनमें ज्यादातर स्थानों पर आग लगने का कारण आतिशबाजी और पटाखों का इस्तेमाल बताया जा रहा है. दिल्ली अग्निशमन विभाग (Fire Department) ने इस दौरान अपनी पूरी तैयारी के साथ सभी यूनिट्स को अलर्ट पर रखा. रातभर फायर ब्रिगेड की टीमें एक्टिव रहीं और समय रहते आग पर काबू पाया गया. हालांकि, अग्निशन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि इन घटनाओं के चलते कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई.

    वहीं दिल्ली के नरेला स्थित डीएसआईआईडीसी में सुबह एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बताया जा रहा है कि घटना के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा था. इसके साथ ही ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर से भी आग लगने की घटना सामने आई, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि, इस घटना में भी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

    Share:

  • राजनाथ सिंह ने सराहा पुलिस का बलिदान और योगदान, नक्सलवाद पर कही ये बात

    Tue Oct 21 , 2025
    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (National Police Memorial) पर पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम (Memorial Day Event) में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में पुलिसकर्मियों की ओर से दिए गए सर्वोच्च बलिदान (Ultimate Sacrifice) पर बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved