img-fluid

पाटन में वृक्षारोपण के साथ विकास कार्यों की सौगात

October 22, 2026

  • मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया लोकार्पण, जनसंवाद में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

पाटन। नगर में वृहद वृक्षारोपण, जनसंवाद और विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य और नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, नगर विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ ग्राम गुरु पिपरिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट में वृहद वृक्षारोपण से हुई।



  • मंत्री पटेल ने एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत पौधरोपण के महत्व, प्राकृतिक परिवेश और पर्यावरण संतुलन पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी आवश्यक है। इसके बाद नाग तालाब पार्क परिसर में मुख्यमंत्री जनसंवाद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और विचारों की जानकारी ली। साथ ही विभागीय अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह ने नगर में किए जा रहे विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालियों को कवर करने तथा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुक्तिधाम और नाग तालाब का उदाहरण देते हुए उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों और जनसहयोग की भूमिका की सराहना की।

    Share:

  • रिंग रोड पर कम हुआ टोल, सफर हुआ सस्ता

    Thu Oct 22 , 2026
    दिसंबर 2027 में खुलेगा रिंग रोड, पांच हाईवे जुड़ेंगे आपस में, शहर में घटेगा चालीस फीसदी भारी ट्रैफिक का दबाव जबलपुर। शहर के बाहरी इलाके में आकार ले रहे 113.925 किलोमीटर लंबे रिंग रोड पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा की संख्या घटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले यहां 3 नाके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved