विदेश

पेरू में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस 650 फीट खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत

डेस्‍क। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस शुक्रवार देर रात 650 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों व खनन कंपनी के मुताबिक इस बस में खदान में काम करने वाले मजदूर थे।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक लुकानस प्रांत में यह सड़क दुर्घटना हुई है और बस में सवार लोग पहाड़ी से नीचे गिर गए हैं। दुर्घटना के वीडियो फुटेज में बस को पलटते हुए साफ देखा जा सकता है, जिसमें उसकी छत और खिड़कियां उड़ गई हैं। पेरू के दक्षिणी हिस्से की सड़कों को काफी खतरनाक माना जाता है।

23 लोग सुरक्षित बचे
जिस कंपनी में यह कर्मचारी काम करते हैं, वह लंदन की हॉशचाइल्ड माइनिंग कंपनी (Hochschild Mining) है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इग्नेसियो बुस्तामेंट ने कहा, ‘हम सभी इस खबर से टूट चुके हैं। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी हमारी प्राथमिकता पीड़ित परिवारों का समर्थन करना है। इसके लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं।’

दुर्घटना के कारण का पता नहीं
पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। यह बस पालानकाटा गोल्ड एंड सिल्वर माइन से एरेक्विपा शहर जा रही थी।

Share:

Next Post

कब है भोम प्रदोष व्रत? इस बार बना रहा विशेष संयोग, जानें पूजा विधि व महत्‍व

Sat Jun 19 , 2021
हिंदू पंचाग के अनुसार हर माह के प्रत्येक त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। परन्तु जब यह प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन होता है तो इसे भौम प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन भगवान शिवजी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। भौम प्रदोष व्रत भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित होता […]