img-fluid

बंगलूरू के पास भयानक सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच युवकों की मौत

February 15, 2026

बंगलूरू। बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार आधी रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि कार बंगलूरू की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जिससे सामने से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


  • हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। पुलिस को शक है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। हादसे में जान गवाने वाले सभी युवकों की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी। ये सभी डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले दोस्त थे। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 43 यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से आगे के सफर के लिए भेज दिया गया। मदनायकनहल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    जॉइंट पुलिस कमिश्नर कार्तिक रेड्डी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कार सवार लोग नशे में थे? इसके लिए खून के नमूने लैब भेजे गए हैं। साथ ही मृतकों का बैकग्राउंड भी चेक किया जा रहा है। एक मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर का काम करता था। मां को यह जानकारी नहीं थी कि कार किसकी थी।

    Share:

  • महाराष्ट्र के दो जिलों के 21 ठिकानों पर ATS की छापेमारी, आतंकी गतिविधियों के शक में तलाशी अभियान

    Sun Feb 15 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के मद्देनजर दो जिलों में ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के 21 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दरअसल, एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ युवाओं को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved