img-fluid

कानपुर में घोड़े ने तीन लोगों को काटा, फिर हो गई घोड़े की मौत

September 15, 2026

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक घोड़े ने दौड़ा-दौड़ाकर राहगीर महिला और पुरुष को काट काटकर बुरी तरीके से घायल कर दिया. फिलहाल मामले में गंभीर रूप से घायल महिला को कानपुर के जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. महिला के दोनों हाथों और पैरों में घोड़े ने बुरी तरीके से काटा है. जानकारी मिली है कि घोड़ा भी मर गया है.

सोमवार की रात शनिगवां क्षेत्र में आतंक मचाने वाला घोड़ा एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया था. इसके बाद आज सुबह वह वहां पर मृत अवस्था में पाया गया. नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है. घोड़े की मौत से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. यह घोड़ा पहले भी इस तरीके से कई व्यक्तियों पर हमलावर कर चुका था. इलाके के लोगों में दहशत थी.


  • वहीं घोड़े के मालिक की पुलिस तलाश कर रही है. घोड़ा पागल हो गया था, जिसके चलते उसके मालिक ने उसे छुट्टा छोड़ रखा था. घटना कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनी गांव की है. यहां पर कॉलोनी के रहने वाले अहमद कि घर से 500 मीटर दूर चाय की एक दुकान है. सोमवार देर शाम उनकी 45 वर्षीय पत्नी उन्हें खाना देने दुकान गई थीं. इसके बाद वो वापस लौट रही थीं. तभी घोड़े ने उन्हें दौड़ा लिया.

    वह भागीं, लेकिन घोड़े के नजदीक पहुंचने पर वह गिर गईं. इस दौरान घोड़ा हमलावर हो चुका था और उसने उनके शरीर पर कई जगह काट खाया. बचाओ बचाओ की उनकी आवाज सुनकर इलाके के लोगों ने घोड़े को लाठी डंडों से मारकर भगाया. घायल अवस्था में अफसाना को उनके परिजन काशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करके उनकी गंभीर हालत बताते हुए उनको हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि महिला के हाथ पैर के अलावा सीने में भी घोड़े ने काटा है. महिला फिलहाल होश में है.

    सनी गांव के रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इलाके में इस घोड़े ने एक और व्यक्ति जिसका नाम रहमत है उनको अपना निशाना बनाया था. घोड़े ने उनके पेट में काटा था. इलाके के लोगों का कहना है कि घोड़ा पागल हो गया है, जिसके चलते उसके मालिक ने भी उसे सड़क पर छोड़ दिया है. घोड़े ने रहमत के अलावा बाबूलाल कनौजिया को दौड़कर काटा था.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved