
नागदा। भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील अध्यक्ष लीलाधर पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मधु नायक को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया कि राजस्व विभाग के नागदा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों के किसानों को फसल क्षति की बीमा राशि से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि फसल नुकसान का सही तरीके से आंकलन कर बीमा राशि का पुर्नमूल्यांकन किया जाए, सभी गांव बीमा क्लेम से छूट गए है, उन्हें तत्काल शामिल किया जाए।
फसल नुकसानी सर्वे के लिए पटवारी अनावरी को प्राथमिकता दी जाए और वर्तमान मे सेटेलाईट से जो सर्वे किया जाता है उसको पूर्णत: बंद किया जाए। खरीब 2025 की फसल नुकसानी का सर्वे कर मुआवजा राशि सरकार ने वितरित की थी, परंतु वर्तमान में जो बीमा राशि जारी की गई है, वह क्षेत्र के गांव के किसी भी किसान को प्राप्त नही हुई है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है। दोहरी नीति को अपनाकर कथित अनियमितता की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि उक्त माँगों पर त्वरित कार्रवाई कर सात दिवस की अवधि के भीतर किसानों को बीमा क्लेम राशि दिलवाई जाए अन्यथा क्षेत्र के किसानें के साथ जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संभागीय उपाध्यक्ष उदयसिंह आंजना, जिला कार्यकारिणी राजस्व प्रमुख नागेश्वर शर्मा, जिला सदस्य चंद्रभानसिंह नरूका, तहसील मंत्री प्रकाश राठौड़, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णपालसिंह डोडिया, रामचंद्र सोलंकी, रामरतन बनबनी, प्रेमलाल सोलंकी, खाचरौद पूर्व तहसील अध्यक्ष घनश्याम नायमा, गोपाल गेहलोत आदि मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved