img-fluid

धरती की तरफ तेज रफ्तार से बढ़ रहा रहस्यमय धूमकेतु.. दुनिया में मची खलबली

November 11, 2025

वॉशिंगटन। धरती की तरफ बढ़ते एक रहस्यमय धूमकेतु (Mysterious Comet) ने खलबली मचा दी है। इसकी वजह है, इस धूमकेतु (Comet) की रफ्तार में अचानक से हुआ इजाफा और इसका बदलता रंग। इसका नाम दिया गया है 3I/ATLAS और दुनिया भर के खगोलविद् इस पर नजर रखे हुए हैं। इस धूमकेतु की खोज इसी साल जुलाई में हुई थी। इसे चिली (Chile) में एक टेलीस्कोप (Telescope) से देखा गया गया था। हमारे सोलर सिस्टम से इतर यह मात्र तीसरा ऑब्जेक्ट है, जिसे देखा गया है। इससे पहले ऑमुअमुआ और बोरसोव (Aumuamua and Borsov) ऐसे ही ऑब्जेक्ट्स थे। इस नए धूमकेतु से धरती को खतरा होने की भी आशंका है। लेकिन फिलहाल नासा (NASA) ने इस बात से इनकार किया है।


  • क्या है यह धूमकेतु
    हालांकि इसके रंग-रूप में आ रहे बदलाव ने वैज्ञानिकों को हैरान किया है। 29 अक्टूबर तक यह धूमकेतु की तरह नजर आ रहा था। लेकिन सूर्य के नजदीक पहुंचते ही अचानक से इसका रंग बदलने लगा। साथ ही इसकी रफ्तार में भी आश्चर्यजनक ढंग से इजाफा हुआ है। नासा के मुताबिक इसकी रफ्तार बढ़कर 2,44,600 किमी प्रति घंटा पहुंच चुकी है। ऐसा एक छोटी किक के चलते हुए, जिसके बारे में वैज्ञानिक भी अनजान हैं।

    विशेषज्ञों ने क्या कहा
    हालांकि राहत की बात यह है कि यह धूमकेतु अभी धरती की तरफ गिरने का कोई लक्षण नहीं दिखा रहा है। यह अभी तक सूरज की ग्रैविटी के हिसाब से ही चल रहा है। नासा के वैज्ञानिक डेविड फॉर्नोकिया ने यह जानकारी दी। हार्वर्ड के वैज्ञानिक एवी लोएब ने कहा कि इसकी रफ्तार बढ़ने की वजह यह है कि धूमकेत अंतरिक्ष में गैस और धूल छोड़ता है। इसी वजह से धूमकेतु का वजन कम हुआ होगा और इसकी रफ्तार बढ़ गई है।

    सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात
    इन सारी चीजों के अलावा एक हैरान करने वाली चीज भी धूमकेतु में नोटिस की गई है। खगोलविद यह देखकर हैरान हैं कि इसकी पूंछ गायब हो गई है। खासतौर पर तब, जब यह सूरज के करीब पहुंचा है। आमतौर पर सूरज की गर्मी से धूमकेतु गैस और धूल छोड़ता है, जिससे उजली पूंछ बनती है। लेकिन इस बार तो पूंछ गायब ही हो गई है। मार्च 2026 तक इस धूमकेतु के ज्यूपिटर ग्रह की तरफ जाएगा। अब नासा के वैज्ञानिक इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

    Share:

  • भारत-कनाडा संबंध बिगाड़ने, ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने दी निज्जर हत्याकांड पर सीक्रेट रिपोर्ट

    Tue Nov 11 , 2025
    ओटावा । खालिस्तानी आतंक हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या से जुड़े मामले में एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। ब्रिटिश खुफिया एजेंसी (British intelligence agency) द्वारा इंटरसेप्ट की गई कॉल्स ने कथित तौर पर कनाडाई अधिकारियों को इस निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद की कि जून 2023 में हरदीप सिंह निज्जर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved