उज्जैन। कल शाम मक्सीरोड पर पीएचई कर्मचारी सामान खरीदने के लिए सायकल से जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में सायकल सवार घायल हो गया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई तथा आक्रोशित भीड़ ने ट्रक चालक को घेरकर बुरी तरह से पीट दिया।
पंवासा थानाप्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि मयूर नगर में रहने वाला छेदीलाल कश्यप उम्र 57 साल पीएचई कर्मचारी है। वह कल शाम साढ़े 6 बजे के करीब सामान खरीदने के लिए सायकल से पंवासा की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में छेदीलाल गंभीर घायल हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ वहाँ जमा हो गई और ट्रक चालक आत्माराम निवासी देवास ने मौके से भागने का प्रयास किया तो मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक के कांच भी फोड़ डाले। घटना की जानकारी लगते ही पंवासा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर आए और लोगों की भीड़ से ड्रायवर को बचाया और जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
इन्दौर। सिटी बसों (city bus) के साथ अब ई-रिक्शा (e-rickshaw) चालकों की मनमानी भी राजबाड़ा (Rajbada) क्षेत्र में आम वाहन चालकों (common vehicle drivers) के साथ पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। यहां सिटी बसों के कारण तो जाम लगने की शिकायत आए दिन आम थी, लेकिन अब ई-रिक्शा के कारण […]
नई दिल्ली। नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड (Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda) 4 दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। वे 31 मई को भारत (India) की राजकीय यात्रा पर आएंगे। उनका दौरा पीएम (PM) बनने के बाद से ही बार बार टल रहा था। लेकिन इस बार यह दौरा फाइनल […]
उज्जैन। कल शाम फिर दो घंटे झमाझम बारिश हुई। इसके चलते इतने समय में दो इंच के करीब पानी बरस गया। झमाझम बारिश के कारण निचले इलाकों की कई बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जूना सोमवारिया, केडीगेट, भार्गव मार्ग, नई सड़क, छत्रीचौक और गदा पुलिया क्षेत्र में तो लोगों के गले […]
उज्जैन। मध्यप्रदेश की महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान (Mahila Congress Vice President Noori Khan) को उज्जैन (Ujjain) में नजरबंद कर लिया गया है। वे भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) विश्राम के दौरान उज्जैन पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि वे सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) को सिंहस्थ भूमि से लोगों […]