img-fluid

सरकारी स्कूल में रोबोट ले रहा क्लास, भारत में कहां है ये हाईटेक स्कूल?

September 21, 2026

सिरसिल्ला: तेलंगाना में सरकारी शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक जरूर कदम उठाया गया है. यहां सिरसिल्ला के एक सरकारी स्कूल में रोबोट शिक्षक न केवल छात्रों को पढ़ा रहा है, बल्कि उनके संदेहों के रोचक उत्तर भी दे रहा है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स पर आधारित यह शिक्षक छात्रों को प्रभावित कर रहा है.

पढ़ाई का यह नया तरीका छात्रों में काफी रुचि जगा रहा है, क्योंकि इसमें शिक्षण पारंपरिक शिक्षकों के विपरीत तकनीक की मदद से किया जा रहा है. सिरसिल्ला के गीतानगर जेडपीएचएस स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के दौरान भी ये रोबोट शिक्षक आकर्षण का कंद्र बना रहा. इंडस लैब द्वारा स्कूल को उपहार में दिए गए रोबोट शिक्षक ने पहली बार अभिभावकों से सीधे बात की और उनके सवालों के जवाब दिए, जिससे सभी प्रभावित हुए.


  • अभिभावकों ने रोबोट शिक्षक से कई प्रश्न पूछे, जिनके जवाब रोबोट शिक्षक ने दिए.भिभावकों ने रोबोट शिक्षक से स्कूल में शिक्षा, छात्रों की प्रगति, तकनीक का उपयोग आदि विषयों पर सवाल किए. अभिभावकों ने रुचिपूर्वक देखा कि रोबोट शिक्षक ने तकनीक की मदद से स्पष्ट उत्तर दिए. शिक्षकों के साथ होने वाली सामान्य मीटिंग्स के विपरीत, रोबोट के साथ आमने-सामने सवाल और जबाव अभिवावकों को बहुत पसंद आया.

    ऐसा प्रतीत होता है कि रोबोट शिक्षक को विद्यालय में आधुनिक तकनीक का उपयोग करके पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अधिक रुचिकर और समझने में आसान बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया गया है. रोबोट शिक्षक ने विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों के बीच प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने में मदद की है.

    Share:

  • 'द वन' के ट्रेलर में बिना परमिशन 'अयिगिरी नंदिनी' गाने के इस्तेमाल का आरोप, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Mon Sep 21 , 2026
    डेस्क। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इस फिल्म के ट्रेलर में बिना इजाजत के किसी दूसरे सिंगर का गाना इस्तेमाल किया गया है। रविवार को म्यूजिक कंपोजर सरगम ​​वैश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved