img-fluid

सऊदी अरब की एयरलाइन कंपनी भारत में शुरू करेगी सेवाएं, मुंबई से रियाद के लिए रोजाना मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट

July 06, 2026

नई दिल्ली। सऊदी अरब की एयरलाइन कंपनी रियाद एयर ने भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। रियाद एयर ने बताया कि वो मुंबई और रियाद के बीच 4 अगस्त से रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। रियाद एयर की भारत में ये पहली सर्विस होगी। कंपनी ने बताया कि 6 जुलाई से मुंबई-रियाद रूट पर टिकटों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

रियाद एयर ने बताया कि मुंबई और रियाद के बीच ये डेली सर्विस बोइंग के B787-9 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की जाएगी। कंपनी के इस एयरक्राफ्ट में बिजनेस एलीट, बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी के कुल चार अलग-अलग क्लास होंगे। रियाद एयर ने कहा कि मुंबई रूट, भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट में से एक है। कंपनी को उम्मीद है कि ये सर्विस बिजनेस और घूमने-फिरने के लिए यात्रा करने वालों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच आने-जाने वाले प्रवासी समुदायों की जरूरतों को भी पूरा करेगी।


  • रियाद एयर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) टोनी डगलस ने कहा, ”भारत ग्लोबल लेवल पर सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट में से एक बनकर उभरा है। ऐसे में हमें यात्रियों को मुंबई से रियाद और वहां से यूरोप तक बेहतर ग्लोबल कनेक्टिविटी के साथ एक नया प्रीमियम ऑप्शन उपलब्ध कराते हुए खुशी हो रही है।”

    एयरलाइन कंपनी ने कहा कि इस नए रूट से उसका नेटवर्क अब 9 डेस्टिनेशन्स तक बढ़ गया है और इससे सऊदी अरब और प्रमुख इंटरनेशनल और रीजनल हब के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने की उसकी योजना को भी मदद मिलती है। सऊदी अरब की एयरलाइन कंपनी रियाद एयर के एक बयान के अनुसार, मार्च 2023 में शुरू की गई रियाद एयर का लक्ष्य 2030 तक अपने फ्लाइट नेटवर्क को दुनिया भर के 100 से ज्यादा डेस्टिनेशन्स तक पहुंचाना है।

    रियाद एयर की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, सऊदी अरब की ये एयरलाइन कंपनी अभी यूनाइटेड किंगडम के लंदन और मैनचेस्टर, सऊदी अरब के जेदाह, यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई, मिस्त्र की राजधानी कायरो और स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए डेली फ्लाइट ऑपरेट करता है।

    Share:

  • जूनि इंदौर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सबक्रिप्शन बंद करने के नाम पर 1 लाख रु से अधिक ठगे

    Mon Jul 6 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात लगातार सामने आ रही है। पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता अभियान भी चलाया जा रहा, पर ठग बातो में उलझा कऱ गूगल पर बड़ी बड़ी कम्पनियो के नाम पर अपने नम्बर डाल कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे। इसी कड़ी में एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved