img-fluid

राजस्थान के संगरिया में अनूठी शादी… फ्रांस से पहुंचा दूल्हा… विदेशी बारातियों ने जमाया रंग

November 06, 2026

हनुमानगढ़। राजस्थान (Rajasthan) अपनी भव्य मेहमाननवाजी और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन हनुमानगढ़ जिले (Hanumangarh District) के संगरिया कस्बे में इन दिनों एक ऐसी अनूठी शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसने सात समंदर पार फ्रांस (France) तक सुर्खियां बटोर ली हैं. फ्रांस से दूल्हा (Groom ) बनकर संगरिया पहुंचे रोमेन और स्थानीय बेटी दिव्या ज्योति (Divya Jyoti) के विवाह में विदेशी बारातियों ने राजस्थानी रंग में रंगकर समां बांध दिया।

संगरिया के सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी की सुपुत्री दिव्या ज्योति की शैक्षणिक और करियर यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है. दिव्या ने ग्वालियर से बीटेक (B.Tech) की डिग्री हासिल करने के बाद देश की प्रतिष्ठित कंपनियों गुरुग्राम में आईबीएम (IBM) और नोएडा में एचसीएल (HCL) में अपनी सेवाएं दीं।


  • इसके बाद वे उच्च शिक्षा व करियर के सिलसिले में न्यूजीलैंड चली गईं. न्यूजीलैंड में कार्य करने के दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस के रहने वाले रोमेन से हुई, जो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं. धीरे-धीरे यह पेशेवर परिचय गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया. दोनों ने अपने इस रिश्ते को ताउम्र निभाने का फैसला किया।

    परिवारों की रजामंदी से संगरिया में रचाई गई शादी
    जब दोनों ने अपने रिश्ते की बात अपने परिजनों को बताई, तो फ्रांस और भारत दोनों परिवारों ने बिना किसी झिझक के इस रिश्ते को सहर्ष स्वीकार कर लिया. इसके बाद यह तय हुआ कि विवाह समारोह राजस्थान के संगरिया में पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।

    शादी समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस से दूल्हे के साथ कई विदेशी मेहमान (बाराती) संगरिया पहुंचे. विदेशी मेहमानों ने राजस्थानी साफा बांधकर, पारंपरिक परिधान पहनकर और भारतीय संस्कृति में पूरी तरह रमकर इस शादी की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया. डीजे की धुनों पर विदेशी बारातियों का थिरकना और राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाना हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहा. इस अंतरराष्ट्रीय विवाह ने संगरिया में सांस्कृतिक मेल-मिलाप और ग्लोबल भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत मिसाल पेश की है।

    Share:

  • दृश्यम जैसी कहानी ने उलझाया ममता हत्याकांड, पति ने शव ठिकाने लगाने की बात मानी लेकिन हत्या से किया इनकार

    Fri Nov 6 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका (America)के वर्जीनिया (Virginia)में भारतीय मूल की महिला ममता काफले भट्ट के लापता होने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। जुलाई 2024 से लापता ममता का शव आज तक बरामद नहीं हो सका है जबकि उनके पति नरेश भट्ट (Husband Naresh Bhatt)पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के साथ सबूत मिटाने और शव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved