img-fluid

इंदौर के युवक ने सांवेर की होटल में जहर खाकर आत्महत्या की

July 25, 2026

इंदौर। शहर के एक युवक (young man) ने सांवेर (Sanwer) की एक होटल में जहर खाकर जान दे दी। वह अकेला होटल (hotel) में रुका था।

सांवेर पुलिस ने बताया कि ग्राम लक्ष्मणखेड़ी में होटल राज पैलेस रूम नंबर 104 में 27 साल का राज पिता संतोष भावसार रुका था। बताया जा रहा है कि राज इंद्रानगर का रहने वाला था। राज की अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। उधर, महू पुलिस ने बताया कि ग्राम ढाल में रहने वाली शारदाबाई पति लाखन ने जहर खाकर जान दे दी। सांवेर पुलिस ने बताया कि ग्राम टाकुन में रहने वाले उमेश नामक बच्चे की भी जहर खाने से मौत हो गई।


  • खाई में गिरने से महिला की मौत….
    एक महिला खाई में गिर गई थी। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां मौत हो गई। खुडै़ल पुलिस ने बताया कि इंदौर की सत्यम विहार कॉलोनी में रहने वाली 58 साल की दत्ता राव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह ग्राम पेड़मी में हनुमान मंदिर के पास खाई में गिर गई थी। उसे खाई से निकालकर इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि वह कैसे खाई में गिरी।

    महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या की कोशिश
    एक महिला इंजीनियर ने आत्महत्या की कोशिश की। उसका इलाज जारी है। उसे पति ने फंदे पर लटका देख आसपास के लोगों की मदद से फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा।

    पलासिया पुलिस ने बताया कि आरती पति निलेश यादव निवासी साकेत रोड ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरती पीडबल्यूडी में इंजीनियर है। आरती का पति निलेश भी पीडब्ल्यूडी में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में कई दिनों से तनाव चल रहा था। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। आरती फिलहाल अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। पलासिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • इंदौर: 20 करोड़ के 100 फ्लैट शासन को देने का फैसला पलटा

    Sat Jul 25 , 2026
    प्राधिकरण बोर्ड ने अपने ही संकल्पों को किया निरस्त… इंदौर। प्राधिकरण (IDA) ने पिछले दिनों अपने अनबिके फ्लेटों (Unsold flats) को शासन (government) को देने का निर्णय लिया था, जिसे अब पलट दिया है। सरकारी जमीनों के एवज में प्राधिकरण योजना 136 में निर्मित हरसिंगार कॉम्प्लेक्स और अमलतास कॉम्प्लेक्स तथा गुलमोहर कॉम्प्लेक्स के 100 फ्लेटों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved