खेल

IPL 2021 : Aakash Chopra ने लाइव शो में Shikar Dhawan को कहा बदतमीज, जानिये वजह

नई दिल्ली। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Captials) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) का जीत से धमाकेदार आगाज किया। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikar Dhawan)ने पहले विकेट के लिए पृथ्वी शॉ (72) के साथ 138 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। इसी साझेदारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स टीम (CSK) को सात विकेट से हराने में सफल रही।

धवन ने आउट होने से पहले 54 गेंदों में 85 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान धवन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। अब उनके सीएसके के खिलाफ 910 रन हो गए हैं। उन्होंने विराट कोहली (901 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा वो लीग के इतिहास में 600 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

शिखर इस पारी में कितने रंग में नजर आ रहे थे। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने सीएसके के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी स्वीप शॉट खेला। उनकी ऐसी बल्लेबाजी देखकर आकाश चोपड़ा भी दंग रह गए। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद लाइव शो में मजाकिया लहजे में कहा कि इतनी बदतमीजी से कौन खेलता है।

दरअसल, उनका इशारा धवन की तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की तरफ था। 6 साल बाद दिल्ली के दोनों ओपनर्स ने एक ही मैच में अर्धशतक लगाया। इससे पहले 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली के मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। धवन और पृथ्वी के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रन की साझेदारी सीएसके के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन के नाम है। इस जोड़ी ने 2015 में चेन्नई के खिलाफ 144 रन की साझेदारी की थी।

Share:

Next Post

CORONA का वैश्‍विक हाहाकार, संख्‍या पहुंची 13.51 करोड़ से अधिक

Sun Apr 11 , 2021
वाशिंगटन । दुनिया (Global) में कोरोना वायरस Corona Virus (कोविड-19) महामारी COVID-19 Pandemic का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व में इस बीमारी से 13.51 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका US की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (John Hopkins University) के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र Science and Engineering Center (CSSE) की […]