
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों का चुनाव हुआ है उनको दिनेश मोहनिया ने बधाई दी। दूसरी सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम हैं। रायपुर विधानसभा से नवीन प्रिशाली को प्रत्याशी बनाया गया है। घाट आंदोलन के नेता गुड्डु लाल को थराली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। अब तक आम आदमी पार्टी ने 42 प्रत्याशी घोषित किए हैं।
उत्तराखंड – प्रत्याशियों की दुसरी सूची
सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई pic.twitter.com/p5PzNq89IB— Dinesh Mohaniya (@DineshMohaniya) January 11, 2022
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved