
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता (Raghav Chadha, Sandeep Pathak, Ashok Mittal, Rajendra Gupta) ने आज राष्ट्रपति (President) से मुलाकात की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab CM Mann) कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। मान पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे। वहीं मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ डेंजरस पालिटिक्स कर रही है। राघव ने कहा कि हमने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी।
राष्ट्रपति भवन से केवल सीएम को ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए : जाखड़
इस प्रकरण पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, सुना है कि सीएम मान वोल्वो बसों में सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा कहीं आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved