
खरगोन। बड़वाह के मोरटक्का नर्मदा पुल के पास ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच हुई जोरदार टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई उस समय बाइक सवार दो लोग गुजर रहे थे। दोनों ही इन वाहनों की चपेट में आ गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ने जिस ट्रैक्टर को टक्कर मारी थी वह पानी में न गिरते हुए चट्टान पर गिरा। इसमें सवार कुछ लोगों के घायल होने का समाचार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved