img-fluid

छत्तीसगढ़ के सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हादसा, CRPF के चार जवान घायल; दो ASI की हालत गंभीर

October 09, 2026

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों (Explosives) को नष्ट करने के दौरान हुए हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। घटना एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास हुई। घायलों में दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घायल जवानों की पहचान ASI एम.के. तिवारी और ASI अनीश खान के रूप में हुई है। वहीं, निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को मामूली चोटें आई हैं।


  • विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से आई एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) एलार्मडगु कैंप के पास विस्फोटकों को नष्ट करने का काम कर रही थी। इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश उड़कर कुछ दूरी पर जा गिरा। इसके बाद अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर चार जवान घायल हो गए।

    गंभीर रूप से घायल दोनों ASI का इलाज जारी

    हादसे के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल एएसआई एम.के. तिवारी और एएसआई अनीश खान की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है।

    शुरुआती जांच में दुर्घटनावश विस्फोट की आशंका

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में घटना दुर्घटनावश हुए विस्फोट का मामला प्रतीत हो रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और चारों घायल जवानों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

    Share:

  • उत्तर से दक्षिण तक... आज देश के 15 राज्यों में अलर्ट, कहीं झमाझम तो कहीं हो सकती है हल्की बारिश

    Fri Oct 9 , 2026
    नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में 9 अक्टूबर को मौसम का मिजाज (Weather Conditions) बदला हुआ रह सकता है. कहीं बारिश (Rain) और गरज-चमक लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है, तो कहीं तेज हवाएं और भारी बारिश (Heavy Rain) परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved