सुबह-सुबह हुई वारदात
इन्दौर। आज सुबह चोइथराम मंडी (Choithram Mandi) के दो फ्रूट व्यापारियों (Fruit Traders) को चाकू (Knife) मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि अवैध वसूली (Illegal Recovery) करने वालों ने हमला किया है।
शेखर जमीदार निवासी हवा बंगला विदुर नगर और उसके भाई सागर नामक फ्रूट व्यापारियों को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। घायल व्यापारियों को अस्पताल ले जाने वाले व्यापारी संजय वर्मा ने बताया कि अवैध वसूली करने वालों ने उन पर हमला किया है। हमलावर दुकान पर पहुंचे और रुपए मांग रहे थे। रुपए नहीं दिए तो चाकुओं से हमला कर दिया। जिन्होंने हमला किया, उनके नाम सोनू कौतूल, शेखर कौतूल, शेखर का लडक़ा अमन और कमलेश भवानी बताया गया है। आरोप है कि पहले भी घायल व्यापारियों से इन्होंने अवैध वसूली की थी। इसके बाद राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई गई, लेकिन पुलिस से संाठगांठ कर आरोपी छूट गए। आरोपियों पर यह भी आरोप है कि अवैध वसूली के साथ मंडी में अवैध कब्जे भी करते हैं।
Share: