
भोपाल। मजदूरी करने आई महिला को उसके एक परिचित ने अपने घर में बंधक बना लिया। मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह महिला को लेकर पहले नागपुर फिर बाद में छिंदवाड़ा लेकर गया। यहां पर भी वह कमरे में बंद कर दुष्कर्म करता रहा। छिंदवाड़ा में महिला का भतीजा उसे मिल गया। इसके बाद वह महिला को घर लेकर आया। सिवनी जिले मे थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। सिवनी पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद डायरी भोपाल भेज दी। शाहपुरा पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय महिला मूलत: सिवनी जिले के एक गांव की रहने वाली है तथा मजदूरी करती है। पिछले साल जुलाई के महीने में वह मजदूरी करने के लिए भोपाल आई थी। वह यहां पर बावडिय़ा कला के पास झुग्गी बस्ती में रहती थी तथा एक निर्माणाधीन मकान में काम करती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved