img-fluid

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

May 08, 2026

मुंबई। 2026 में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया (TV actress Aashka Goradia) दूसरी बार मां बनीं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करके अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी दी। उनकी खुशियां अब डबल हो गई हैं। आशका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया और दूसरे बच्चे की झलक दिखाई। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने 2017 में शादी की थी। उनके पहले बेटे का जन्म अक्टूबर 2023 में हुआ था। अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए जानी जाने वाली आशका गोराडिया हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, वह लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं और उन्होंने बिजनेस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

आशका गोराडिया ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत
आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल 2026 में दूसरी बार माता-पिता बने। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की। आशका ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की एक झलक भी शेयर की और फैंस के साथ-साथ टीवी सितारे भी उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। गोराडिया ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे की एक झलक शेयर की। इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस, उनके पति और बेटा न्यूबॉर्न बेबी को हाथों में थामे दिख रहे हैं।


  • आशका गोराडिया के दूसरे बेटे का नाम
    आशका गोराडिया ने कैप्शन में लिखा, ‘1 मई को हमारे दिल में एंट्री की, हम रिचर्ड थियोडोर गोबल के आने की घोषणा करते हैं। एक बार फिर हमें भगवान का आशीर्वाद मिला, उनपर हमारा अटूट विश्वास और कृतज्ञता को दोहराया है, उन सभी तोहफों के लिए जो उन्होंने अब तक हमें दिए हैं और दूसरे बेटे के साथ विलियम अलेक्जेंडर के लिए भाईचारे का एक नया बंधन भी आ रहा है। दो बेटे, ओह, अब रोमांच डबल होगा।’

    कपल को सेलेब्स ने दी बधाई
    आशका गोराडिया ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने 1 मई को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। फैंस और टीवी स्टार्स कमेंट्स कर उन्हें बदाई दे रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने आशका गोराडिया की फ़ोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों को और विलियम को भी बधाई।’ इसी तरह, करिश्मा तन्ना, रश्मि देसाई, मोनालिसा, दृष्टि धामी, आरती सिंह, शब्बीर अहलूवालिया, आकृति कक्कड़ और फलक नाज जैसे सितारों ने भी आशका और ब्रेंट गोबल को शुभकामनाएं दीं।

    Share:

  • हरियाणा में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होना दुर्भाग्यपूर्ण - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Fri May 8 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने हरियाणा में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होना (Law and Order is continuously deteriorating in Haryana) दुर्भाग्यपूर्ण है (It is Unfortunate) । सांसद कुमारी सैलजा ने एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved