बड़ी खबर व्‍यापार

दुनिया के टॉप 10 रईसों की सूची में अडाणी छठे और अंबानी नौवें स्थान पर

– 2022 में अडाणी की संपत्ति में सबसे ज्यादा 43 अरब डॉलर का इजाफा

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के शेयर बाजार की तरह घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) भी लगातार गिरावट का सामना कर रहा है। इस गिरावट की वजह से कई बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गिरावट और नकारात्मक माहौल वाले इस शेयर बाजार में भी भारत के दो उद्योगपतियों (two industrialists of india) गौतम अडाणी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पिछले 3 सप्ताह के दौरान काफी मजबूती मिली है। शेयर बाजार के सपोर्ट की वजह से ये दोनों भारतीय उद्योगपति न केवल दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं बल्कि इनकी व्यक्तिगत संपत्ति भी 100 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई है। दुनिया के टॉप 100 रईसों की इस सूची में गौतम अडाणी छठे स्थान पर और मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर हैं।


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के आज के आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडाणी 119 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के छठे सबसे रईस व्यक्ति हैं और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी इस सूची में नौवें स्थान पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति में शेयर बाजार की मेहरबानी के कारण सिर्फ एक दिन में ही 5,330 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति में सिर्फ 1 दिन में ही 1.17 अरब डॉलर की कमी आई है।

अगर साल 2022 में हुई कमाई की बात की जाए तो गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति में इस साल 43 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 2022 में दुनिया के किसी व्यक्ति ने गौतम अडाणी से ज्यादा व्यक्तिगत कमाई नहीं की है। कमाई के मामले में गौतम अडाणी के बाद दूसरे नंबर पर अमेरिकी कारोबारी वॉरेन बफेट हैं, जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति में इस साल अभी तक 13 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी तरह साल 2022 में व्यक्तिगत कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी हैं, जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति में इस साल अभी तक 12.2 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के आज के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के टॉप 10 रईसों की सूची में पहले स्थान पर 259 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क का काबिज हैं, जबकि 169 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जैफ बेजॉस दूसरे स्थान पर, 143 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे स्थान पर, 127 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स चौथे स्थान पर, 122 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वॉरेन बफेट पांचवे स्थान पर, 119 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडाणी छठे स्थान पर, 118 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी पेज सातवें स्थान पर, 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सर्गेई ब्रिन आठवें स्थान पर, 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर और 97.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन दसवें स्थान पर काबिज हैं।

ब्लूमबर्ग द्वारा जारी दुनिया के टॉप 100 रईसों की सूची में गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के अलावा अन्य भारतीय कारोबारियों में 32 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अजीम प्रेमजी 37वें स्थान पर, 27.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नाडार 40वें स्थान पर, 20.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ राधाकिशन दमानी 67वें स्थान पर, 19.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल 75वें स्थान पर और 16.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला इस सूची में 99वें स्थान पर बने हुए नजर आ रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

एलन मस्क का हो सकता है ट्विटर, 43 अरब डॉलर के ऑफर को बोर्ड की मंजूरी

Tue Apr 26 , 2022
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (world’s richest person) एलन मस्क (Elon Musk) का ट्विटर इंक (buy twitter inc) को खरीदने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (electric car company tesla) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर को 43 अरब डॉलर (लगभग 3273.44 अरब […]