img-fluid

अपर मुख्य सचिव ने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा बैठक ली

  • February 03, 2025

    • आपदा से निपटने में रिस्पांस टाईम का टारगेट 15 मिनट रखकर प्लानिंग बनेगी

    उज्जैन। सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ क्राउड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर प्लानिंग की जाए। सभी की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखना होगा। आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम रिस्पांस समय 15 मिनट होना चाहिए। सिंहस्थ 2028 के स्थाई प्रकृति के कार्य 31 दिसंबर 2027 के तक पूर्ण करें। आपदा प्रबंधन और अन्य घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता प्लान तैयार हो।


    यह निर्देश अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने उज्जैन के कलेक्टर कार्यालय में सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए हैं। उन्होंने अभी तक शुरू किए गए कार्य, प्रस्तावित कार्य और आने वाले समय में होने वाले कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। किसी भी कार्य में कोई लापरवाही नहीं हो। वर्तमान में जितने भी कार्य संचालित हो रहे हैं,निर्माणाधीन हैं, प्रस्तावित हैं उन सभी के लिए अब प्रति माह बैठक होगी।कार्यों में लापरवाही होने पर उत्तरदायित्व भी तय किया जाएगा।
    अखाड़ों, साधू-संतों के लिए आवंटित स्थान के अनुसार ही मेपिंग की जाए। सिंहस्थ के पूर्व ही बोर्डिंग की व्यवस्था की जाए। सिंहस्थ 2004, 2016 में जो व्यवस्थाएं की गई थी उसका अध्ययन किया जाए। अखाड़ों/साधू-संतों से पूर्व में बातचीत कर तथा उन्हें पूर्णत: विश्वास में लेकर अनुसमर्थन के साथ जगह आवंटित की जाए। पीडब्ल्यूडी सड़क बनाने के लिए जो भी कार्रवाई कर रही है उसको तत्काल रूप से स्वीकृत कराएं डीपीआर बनाकर इसको मंत्रिमंडलीय समिति को भेजा जाए। केंद्रीय मद से होना वाले कार्यों की डीपीआर बनाकर आवश्यक होने पर टेंडर जारी करें। रेलवे ट्रेन से सबसे अधिक आम जनता आने की संभावना है और इसके लिए रेलवे की सारी व्यवस्थाएं पुख्ता होना चाहिए। जिला प्रशासन व रेलवे विभाग संयुक्त रूप से संबंधित के साथ अपनी कार्य योजना बनाकर तत्काल प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें, जिससे रेलवे मंत्रालय से चर्चा कर उसको पूर्ण किया जा सके। रेलवे और प्रशासन के अधिकारियों को प्रयागराज महाकुंभ में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भेजा जाए। उनका अध्ययन करके आधिकारी उज्जैन की स्थिति के अनुसार सिंहस्थ महापर्व के लिए व्यवस्थाओं का आकलन कर योजना बनाए। रेलवे ट्रैक को दोनों ओर से कवर किया जाए। भीड़ प्रबंधन में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की व्यवस्था हो। पार्किंग के लिए यह सुनिश्चित किया जावे के शिप्रा नदी तक आने के लिए आम जनता को ज्यादा नहीं चलना पड़े। वाहनों को भी व्यवस्थित रूप से पार्क किया जा सकें। सिंहस्थ में 740 टन सॉलिड वेस्ट कचरा प्रतिदिन उत्पन्न होगा। इसके निपटान की कार्ययोजना तैयार करें। 50 हजार बायो टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम सार्वजनिक शौचालयों की मैपिंग करें। ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और प्रबंधन तथा सामान्य स्थिति में पार्किंग व्यवस्था कैसी रहेगी इस पर विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए। सिंहस्थ में फायर सेफ्टी के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए। सिंहस्थ में आए श्रद्धालुओं के लिए वीएमएस पर महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर के दर्शन लगातार स्क्रीन पर भी कराएं। रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए। आम आदमी के लिए सिंहस्थ 2028 में आने का प्रमुख साधन रेलवे ही रहेगा। आसपास के स्टेशन का उन्नयन कराया जाए। सेटेलाइट स्टेशन की कार्य योजना भी बनाए। कंपोसिट कंट्रोल रूम नृसिंह घाट के स्थान पर पुलिस कंट्रोल रूम ही बनाए जाए।
    सभी विभागों के उपखंड बनाए-अलग-अलग विभागों के उपखंड बनाने के निर्देश भी दिए हैं, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को अलग से पदस्थ कर सिंहस्थ के कार्यों को कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ आपदा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए। आपदा प्रबंधन के लिए लगातार मॉक ड्रिल करें और कार्य योजना बनाएं। आग की घटनाओं रोकने के लिए मेला क्षेत्र में पाइपलाइन भी डालें। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी अलग-अलग जगह ट्रामा सेंटर बनाकर तत्काल कार्रवाई के करने की योजना अनुसार काम हो।
    स्थानीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी- संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सिंहस्थ 2028 के लिए प्रचलित, प्रस्तावित और विचाराधीन कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share:

    दबंगों, पुलिस से परेशान बडऩगर का परिवार शिकायत लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर पहुँचा

    Mon Feb 3 , 2025
    जहर खाने की धमकी दी, जीतू पटवारी ने उज्जैन कलेक्टर से बात की उज्जैन। जिले की बडऩगर तहसील का परिवार जहर साथ में लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल स्थित निवास पर पहुँच गया। परिवार के मुखिया का आरोप है कि दबंगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है और पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved